SLBC Tunnel Rescue: तेलंगाना के SLBC टनल हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पूरे 10 दिनों की मेहनत के बाद रेस्क्यू टीम ने श्रीशैलम सुरंग में फंसे 8 मजदूरों की डेड बॉडी का पता लगा लिया है। तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने बताया कि सुरंग में पानी और गाद के जमा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बचाव दल द्वारा टनल में ‘मानव अवशेषों’ की पहचान की गई है।
मंत्री ने जताई उम्मीद
मंत्री ने बताया कि सुरंग बोरिंग मशीन (TBM) के हिस्सों के पास 4 मानव अवशेष पाए गए। वहीं बाकी की 4 डेड बॉडी को भी पास की लोकेशन में पाया गया है। रेस्क्यू टीम ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार की मदद लेते हुए मलबा हटाने का काम कर रही है। इसके साथ ही मैन पॉइंट तक पहुंचने की कोशिश जारी है। इस दौरान मौके पर मेडिकल टीम भी स्टैंडबाय पर है। इसके साथ मंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि रेस्क्यू टीम रविवार दोपहर तक गाद हटाने का काम पूरा कर लेगी, जिसके बाद लापता श्रमिकों को खोजने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Assam: ‘हिंदुओं के इलाज का खर्च दूसरे धर्म के लोग उठाते हैं’? 10वीं के पेपर में पूछे सवाल से देशभर में छिड़ी बहस
‘उससे डेढ़ महीने से बात नहीं हुई’
इसी बीच SLBC सुरंग में फंसे हुए मजदूर सनी सिंह के पिता राम सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘बचाव अभियान बढ़िया चल रहा है, टीमें लगातार काम कर रही हैं। वे हमें चल रहे काम दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे 1-2 दिन में बचाव कार्य शुरू कर देंगे। तेलंगाना सरकार अच्छा काम कर रही है, एक सांसद भी आए थे। मैंने अपने बेटे से करीब 1-2 महीने पहले बात की थी, लेकिन वह परिवार के संपर्क में था। जब से हमें इस बारे में पता चला है, हम परेशान हैं।’
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
2 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
3 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines