इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद तीन अन्य सहयोगियों के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। उनकी वापसी पर परिवार समेत देश के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं शुभांशु के धरती पर पहुंचने से पहले ही कांग्रेस के नेता उदित राज ने अजीब बयान दिया है।
Axiom 4 मिशन पर अंतरिक्ष में गए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और अन्य क्रू की आज वापसी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि मैं उन्हें सुरक्षित वापस लौटने की बधाई देता हूं। उन्होंने जो भी ज्ञान अर्जित किया है, उसे हम लोगों में बिखेरें। यह मानवता के लिए लाभकारी है। जब पहले राकेश शर्मा को भेजा गया था, तब एससी, एसटी, ओबीसी लोग इतने पढ़े-लिखे नहीं थे।
क्या बोल गए उदित राज?
उदित राज ने कहा कि इस बार मुझे लगता है कि दलित को भेजने की बारी थी। ऐसा तो है नहीं कि नासा ने कोई परीक्षा ली और फिर चयन हो गया। शुक्ला जी की जगह किसी भी दलित या ओबीसी को भेजा जा सकता था।
देखें वीडियो
शुभांशु शुक्ला समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री 18 दिन बाद अंतरिक्ष से धरती पर पहुंच गए हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया के तट पर स्प्लैशडाउन हुआ। सभी सुरक्षित हैं। इस मिशन की सफलता के बाद शुक्ला के परिवार में जबरदस्त खुशी की लहर है। न सिर्फ परिवार में बल्कि हर भारतवासी इस मिशन की सफलता पर खुशी जाहिर कर रहा है।
यह भी पढ़ें : शुभांशु शुक्ला के धरती पर पहुंचते ही खुशी से रो पड़ीं मां, केक काटकर मनाया जश्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभांशु की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि पूरे देश के साथ ही मैं भी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, वे अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से वापस लौटे हैं। ISS पर जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के तौर पर उन्होंने अपने समर्पण, साहस और भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान’ की दिशा में एक और मील का पत्थर है।
संबंधित खबरें
140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
41 mins ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
1 hr agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
3 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
3 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
5 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
8 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
8 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
8 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines