राहुल प्रकाश, नोएडा: नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में रविवार को खासा बवाल हो गया। यहां करीब नौ युवक सोसायटी में घुसने का प्रयास करने लगे, जिस पर उनकी यहां के निवासियों से झड़प हो गई। महिला से अभद्रता मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी अभी फरार है।
सोसायटी के लोगों ने न्यूज 24 को बताया कि 9 लोग पीड़ित महिला का एड्रेस बताकर सोसाइटी में दाखिल हुए थे। जब तक गार्ड कन्फर्म करने लगे, तब तक वो लोग भाग कर सोसाइटी में दाखिल हो गए। पार्क में घूम रहे लोगों ने सभी लड़कों को घेरा और पुलिस को जानकारी दी। सोसाइटी के लोगों का कहना है यहां डर का माहौल है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज करने की तैयारी
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए 8 टीम बनाई हैं। अलग-अलग राज्यों में उसके खिलाफ जांच जारी है। क्रिमिनल हिस्ट्री देखते हुए उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार को पर्सनल सिक्योरिटी के तहत एक गनर दिया जाएगा। बवाल को देखते हुए ओमैक्स सोसायटी के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस की दो जिप्सियों के साथ जवान तैनात रहेंगे।
सांसद महेश शर्मा पहुंचे
बबाल होने के बाद सांसद महेश शर्मा एक बार फिर ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी पहुंचे, जहां उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस मामले में ग्रह सचिव से बात कर घटना की जानकारी दी है। वहीं कमिश्नर और डीएम भी पीड़िता के घर गए हैं।
नोएडा डीएम ने कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
इस मामले में नोएडा डीएम एल वाई सुहास ने कहा, आज पीड़ित से हमारी मुलाकात हुई है। प्रशासन का संदेश है कि कानून के ऊपर कोई नहीं है। जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ में हमें सूचना मिली है कि आरोपी द्वारा कुछ अतिक्रमण किया गया है, इस पर नोएडा प्राधिकरण से बातचीत हुई है। नोएडा प्राधिकरण की टीम कल टीम यहां रहेगी और अतिक्रमण पर कार्यवाही की जाएगी।
आरोपी की अन्य व्यवसायिक गतिविधियां हैं, उसके बारे में भी कई सूचनाएं मिली है। इसके लिए तत्काल टीम को गठित किया गया है। वह टीम उनकी गतिविधियों पर जांच करके कार्रवाई करेगी। हम बताना चाहते हैं कि शासन की यह मंशा है कानून को कोई भी हाथ में ना लें अगर कानून का कोई भी उल्लंघन करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
51 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines