Shridhar Chillal Long Nails Tales: महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले श्रीधर चिल्लाल वैसे तो एक आम आदमी हैं। मगर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। इसकी वजह है उनके लंबे नाखून। जी हां, 909.6 सेंटीमीटर (लगभग 358 इंच) के ये नाखून आज भी अमेरिका के एक म्यूजियम में सुरक्षित हैं। स्कूल टीचर की डांट का बुरा मानने के बाद श्रीधर ने नाखून बढ़ाने का संकल्प लिया था और उन्होंने 66 साल तक अपने नाखून नहीं काटे। बढ़ते नाखूनों की वजह से उनके हाथ ने काम करना बंद कर दिया और उंगलियां भी तिरछी हो गईं। मगर श्रीधर ने नाखून नहीं काटे। आखिर इसकी क्या वजह थी? श्रीधर चिल्लाल ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है।
टीचर को किया चैलेंज
श्रीधर चिल्लाल ने बेहद छोटी उम्र से नाखून बढ़ाना शुरू कर दिया था। इसकी वजह थी स्कूल में टीचर से हुई पिटाई। नाखून बढ़ाने की वजह शेयर करते हुए श्रीधर ने बताया कि वो स्कूल में अपने एक दोस्त के साथ खेल रहे थे। तभी अचानक अपने टीचर से टकरा गए। उनके टीचर ने हाथ की छोटी उंगली का नाखून बढ़ा रखा था। मगर ठोकर लगने के कारण उनका नाखून टूट गया और उन्होंने श्रीधर को खूब खरी-खोटी सुनाई। बस तभी से श्रीधर में मन में प्रण लिया कि वो टीचर से भी बड़े नाखून करके दिखाएंगे।
हाथ ने काम करना बंद किया
श्रीधर ने अपने दाएं हाथ के नाखून काटना जारी रखा, जिससे वो रोजमर्रा के काम कर सकें। मगर उन्होंने अपने बाएं हाथ के नाखून नहीं काटे। श्रीधर का कहना है कि उनके नाखून काफी नाजुक थे। वो कभी भी टूट सकते थे। इसलिए उन्हें नाखूनों का खास ख्याल रखना पड़ता था। खासकर सोते समय अक्सर नाखून टूटने का डर लगा रहता था। बाएं हाथ के नाखून बढ़ने के कारण श्रीधर की उंगलियां खुलना बंद हो गईं और धीरे-धीरे उनके पूरे हाथ ने ही काम करना छोड़ दिया। मगर उन्होंने अपना संकल्प जारी रखा और नाखून नहीं कटवाए। 2015 में श्रीधर का नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया।
66 साल बाद कटवाए नाखून
66 साल बाद 2018 में श्रीधर ने नाखून कटवाने का फैसला किया। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित एक प्रदर्शनी में श्रीधर के नाखून काटे गए। 66 सालों में ये नाखून काफी बड़े और मोटे हो गए थे। ऐसे में लोहा काटने वाली छोटी मशीन की मदद से इन नाखूनों को काटा गया। श्रीधर के नाखूनों को आज भी अमेरिका के रिप्लीज बिलीव इट ऑर नॉट म्यूजियम में संभाल कर रखा गया है। श्रीधर का कहना है कि उन नाखूनों के साथ मैंने 66 साल बिताए थे। मगर म्यूजियम ने मुझे विश्वास दिलाया कि मेरे नाखूनों को संभाल कर रखा जाएगा। मेरा फैसला सही साबित होगा। लोग उन नाखूनों को देखने जाएंगे।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines