Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के मुताबिक पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर प्री-मेड और साइंटिफिक सेशन शुरू हो गए हैं।
वहीं, आफताब को अपने परिजनों से मिलने की अनुमति मिल गई है। मंगलवार को साकेत कोर्ट ने यह अनुमति दी है। जानकारी के मुताबिक आफताब के वकील ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि आफताब को उसके परिजनों से मिलने दिया जाए। इसके अलावा साकेत कोर्ट ने आफताब की चार दिन की पुलिस कस्टडी और बढ़ा दी है। आफताब की कस्टडी आज खत्म हो रही थी।
सीबीआई जांच नहीं
इससे पहले पुलिस ने कोर्ट से आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की इजाजत मांगी थी। आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद उसका नार्को टेस्ट भी किया जाएगा। इससे पहले आज सुबह दिल्ली हाई कोर्ट ने श्रद्धा वाकर हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि हम निगरानी एजेंसी नहीं हैं। पुलिस की जांच चल रही है। जांच में हस्तक्षेप करने वाली याचिका को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
यह है पूरा मामला
बता दें कि 18 मई को 26 साल की श्रद्धा वाकर की उसके प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस सप्ताह की शुरुआत में आरोपी आफताब को गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या को लेकर भयानक खुलासे हुए थे। श्रद्वा के 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगह उन्हें ठिकाने लगाया गया था।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कहां हैं दोनों नेता?
9 mins agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
7 hrs agoलालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद अपोलो में भर्ती
7 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
7 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
8 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
10 hrs agoकौन हैं सुधाकर दलेला, नेपाल में नियुक्त किए गए भारत के अगले राजदूत
10 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक
13 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines