नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला को शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब संभवतया सोमवार को आरोपी का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। जिसके बाद इस हत्याकांड से जुड़े राज से पर्दा उठने शुरू हो जाएंगे।
जेल नंबर 4 में रहेगा
कोर्ट की ओर से न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद आफताब तिहाड़ जेल पहुंचा। यहां वह जेल नम्बर 4 में रहेगा। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी के अलावा जेल अथॉरिटी के कुछ लोग हमेशा उस पर नजर रखेंगे। आफताब जेल में ज्यादा मूवमेंट नहीं कर पाएगा क्योंकि उसके सेल के बाहर निकलने पर कुछ समय तक पाबंदी रहेगी। फिलहाल उसका जेल में मेडिकल चल रहा है। शनिवार को ही अंबेडकर अस्पताल में आफताब के प्री नार्को टेस्ट की प्रक्रिया की गई। इसके लिए सभी जरूरी टेस्ट करवाए गए। जिसमें आफताब का ECG, बीपी चेक और कुछ और अन्य बॉडी चेकअप कराया गया।
एक और खुलासा
श्रद्धा हत्याकांड सामने आने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। वहीं आरोपी आफताब भी लगातार बयान बदल रहा है। शनिवार को पुलिस ने नया खुलासा करते हुए कहा कि आफताब श्रद्धा को मारने के बाद जिस लड़की को अपने फ्लैट पर लेकर आया था, वो पेशे से मनोचिकित्सक है। पुलिस ने उस महिला को ट्रेस कर लिया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब वह डॉक्टर फ्लैट पर बुलाई गई तब श्रद्धा के शव के टुकड़े वहीं फ्रिज में रखे थे। इससे पता चलता है कि आफताब को श्रद्धा का मर्डर करने के बावजूद कोई टेंशन नहीं थी या फिर वह दिखावे के लिए नॉर्मल होने की कोशिश कर रहा था।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
4 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
58 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines