हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

श्रद्धा मर्डर केस: आरोपी आफताब की कल सुबह 9 बजे होगी कोर्ट में पेशी

विज्ञापन
shraddha murder case delhi

विमल कौशिक, नई दिल्ली: श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की कल सुबह 9 बजे कोर्ट में पेशी होगी। आफताब को शनिवार सुबह साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। चार दिन के रिमांड के बाद पुलिस आफताब को पेश करेगी।

ढाई घंटे तक चला पॉलीग्राफ टेस्ट 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। ये टेस्ट करीब ढाई घंटे तक चला। FSL सूत्रों के मुताबिक अब तक का जो पॉलीग्राफ टेस्ट टेस्ट हुआ है, FSL टीम द्वारा उसका पूरा एनालिसिस किया जाएगा अगर उसके जवाबों से संतुष्टि होती है तो पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए नहीं बुलाया जाएगा, फिर नारको टेस्ट के लिए तैयारियां की जाएंगी, लेकिन अगर कहीं पर भी एनालिसिस में लगता है कि कुछ चीजें रह गई तो पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए फिर बुलाया जा सकता है। आफताब का रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ।

चाकू किए गए बरामद

करीब 9 घंटे की पूछताछ के दौरान आफताब पूनावाला से उसके परिवार, बचपन, श्रद्धा के साथ उसके रिश्ते और सबूतों के बारे में सवाल पूछे गए। दिल्ली पुलिस ने महरौली हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से पांच चाकू बरामद किए हैं। बरामद चाकुओं को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल अपराध में किया गया था या नहीं।

विज्ञापन

ये सवाल पूछे गए

– लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर को मारने के लिए क्या उसे उकसाया गया?
– क्या ये एक सुनियोजित हत्या थी या उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया?
– श्रद्धा के साथ डेटिंग से लेकर हत्या की वारदात तक पूरा घटनाक्रम क्या था?
– 5 हत्या के पहले और बाद का पूरा घटनाक्रम क्या था?
– शव को इतने वीभत्स तरीके से ठिकाने लगाने का फैसला कैसे किया?
– सबूत छिपाने के लिए वह किन-किन जगहों पर गया?
– आफताब के बचपन, दोस्तों और श्रद्धा के साथ उनके संबंध कैसे थे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola