Shoaib Malik Net worth Life Style: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी करने और सानिया मिर्जा से ‘खुला’ होने को लेकर सुर्खियों में हैं। शोएब इस समय भारत में काफी ट्रोल हो रहे हैं। हर भारतीय उनके बारे में जानने को उत्सुक हैं।
इसलिए बात करते हैं शोएब मलिक की नेटवर्थ और उनके लाइफ स्टाइल के बारे में, जिसमें भारतीयों की काफी दिलचस्पी हो सकती है, क्योंकि इसमें जानने योग्य फैक्ट यह है कि सानिया मिर्जा, शोएब मलिक से ज्यादा अमीर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया मिर्जा जहां करीब 210 करोड़ की मालकिन बताई जा रही हैं, वहीं शोएब मलिक करीब 200 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कैप्टन रहे शोएब
शोएब मलिक का जन्म एक फरवरी 1982 को पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ। 41 वर्षीय शोएब मलिक पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर हैं और इंटरनेशनल लेवल पर देश के लिए खेलकर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। शोएब मलिक ने अपना क्रिकेट करियर 1997 में शुरू किया था। 2007 से 2009 तक शोएब मलिक पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे।
शोएब ने आखिरी टेस्ट मैच 2015 में और वनडे मैच 2019 में खेला था। इस समय वे पाकिस्तान क्रिकेट लीग खेल रहे हैं। इस बीच 2009 में शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा के साथ शादी की, जिनसे ‘खुला’ होने के बाद शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की और सुर्खियां बटोरीं।
इंस्टा, फेसबुक, ट्विटर पर करोड़ों फॉलोअर्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शोएब मलिक की प्रॉपर्टी करीब 25 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। वे सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं कमाते, बल्कि वे विज्ञापन भी करते हैं। वे जिलेट और पेप्सी जैसे मशहूर ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर हैं साथ उन्होंने कई नामी कपंनियों के साथ डील की हुई है, जिसके तहत उन्हें पेमेंट भी मिलती है। शोएब के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन, ट्विटर पर 2.9 मिलियन और फेसबुक पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
शोएब तेज ड्राइविंग के शौकीन हैं। उनके पास मर्सिडीज SL, ईवो 9 और निसान 350 जेड जैसी लग्जरी कारें हैं। शोएब के पास सियालकोट में शानदार आलीशान महल जैसा घर है। दुबई का गोल्डन वीजा है। पहली पत्नी आयशा से तलाक और सानिया से शादी के चलते विवादों में भी रहे, बावजूद इसके शोएब ने क्रिकेट के मैदान में हुनर दिखाते हुए देश के लिए कई उपलब्धियां भी हासिल कीं। कई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
5 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
6 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
6 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
7 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
9 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
9 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
9 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
10 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines