आसिफ सुहाफ, जम्मू।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, ऐसी सूचना मिली है कि आतंकवादी असुरक्षित रेलवे इनफ्रास्ट्रक्चर, कश्मीरी पंडितों और घाटी में काम करने वाले गैर-स्थानीय लोगों पर हमले की ‘सक्रिय रूप से योजना’ बना रहे हैं। ये सूचनाएं 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक हमले के बाद मिली है। गौरतलब है कि पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
कश्मीर घाटी के पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
कश्मीर घाटी के पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। दिन हो या रात सीआरपीएफ के जवान देशभर से आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोगों की सुरक्षा में डटे हुए हैं। अत्याधुनिक हथियारों से लैस ये सीआरपीएफ के जवान इस बात को सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं कि जो यात्री डल झील के किनारे या डल झील में शिकारे पर सैर करने आएं, वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।
डीजीपी व्यक्तिगत रूप से कर रहे निगरानी
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात कई चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के लिए दक्षिण कश्मीर में मौजूद हैं। डीजीपी प्रभात अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां समेत दक्षिण कश्मीर के सभी इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
देश की पश्चिमी सरहद पर हाई अलर्ट
वहीं, पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश की पश्चिमी सरहद पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इंडो-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के आईजी एमएल गर्ग और पुलिस जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने शुक्रवार को सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। उन्होंने सीमा चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जवानों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान बीएसएफ और पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
24 घंटे की जा रही निगरानी
बॉर्डर पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और तकनीकी निगरानी को भी तेज किया गया है। हाई अलर्ट के चलते सीमा क्षेत्रों में हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
सीएम भजनलाल ने की थी हाई लेवल मीटिंग
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य में सुरक्षा को लेकर गुरुवार को हाई लेवल मीटिंग की थी। सीएम की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में सुरक्षा के लेवल की समीक्षा की गई। इस मीटिंग में मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को सर्तक रहने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सीमावर्ती जिलों में एजेंसियों से तालमेल के साथ विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने पुलिस-प्रशासन को आदेश देते हुए कहा कि छोटी सी छोटी घटना को गंभीरता से लें। सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: सरकार ने EC में अपना चेला बैठा रखा है, उन्हें भगाकर रहेंगे- खरगे
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines