Scuffle in Parliament: संसद में धक्कामुक्की मामले पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी की शिकायत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद क्राइम ब्रांच को इस केस को सौंपने का फैसला लिया गया है।
दूसरी ओर, अब कांग्रेस की शिकायत पर भी एक्शन हुआ है। इसकी जांच भी क्राइम ब्रांच करेगी। यानी अब कांग्रेस-बीजेपी, दोनों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। बता दें कि कांग्रेस ने अपनी शिकायत में बीजेपी सांसदों पर मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी को धक्का देने का आरोप लगाया है। इसी के साथ SC/ST एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं।
सीन किया जाएगा रिक्रिएट
कहा जा रहा है कि क्राइम ब्रांच अब सीन रिक्रिएट करेगी और हर पहलू की जांच करेगी। बता दें कि बीजेपी-कांग्रेस सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर आमने-सामने हो गए थे। जिसके बाद धक्कामुक्की की बात सामने आई। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी ने सांसदों से धक्कामुक्की की, जिसमें उन्हें चोटें आईं। जबकि कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से धक्कामुक्की की। हालांकि इसका कोई वीडियो या साक्ष्य अभी तक सामने नहीं आया है।
राहुल गांधी से होगी पूछताछ
माना जा रहा है कि क्राइम ब्रांच इस केस के सिलसिले में जल्द ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पूछताछ करेगी। इसके अलावा धक्कामुक्की में घायल बीजेपी सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। प्रताप सारंगी को सिर में चोट लगी थी। जबकि मुकेश राजपूत का बीपी हाई बताया जा रहा है। दोनों सांसद अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मकर द्वार पर प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
ये भी पढ़ें: Video: अंबेडकर ने कहां से लिया था नीला रंग? बन गया दलितों के आंदोलन का प्रतीक
अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज
गौरतलब है कि बीजेपी की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें 3 महीने से लेकर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। हालांकि कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि ये सब अडानी और अंबेडकर मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा भी मांगा है।
ये भी पढ़ें: संसद में धक्कामुक्की: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines