SCO Foreign Ministers Meet: विदेश मंत्री डॉ एस। जयशंकर ने पणजी में विदेश मंत्रियों की SCO परिषद की बैठक के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का स्वागत किया। गोवा के पणजी में शुक्रवार को विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक शुरू हो गई है। इस मौके पर बोलते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया।
बिलावल भुट्टो के समाने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- आतंकवाद का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं हो सकता है और इसे सीमा पार आतंकवाद सहित इसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में रोका जाना चाहिए। आतंकवाद का मुकाबला एससीओ के मूल जनादेशों में से एक है। हमारे सदस्य देशों को यह बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए कि एससीओ की स्थापना का मूल उद्देश्य ही आतंकवाद से लड़ाई है।
अफगानिस्तान का भी जिक्र किया
विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, दुनिया भर में कई चीजें हो रही हैं जो वैश्विक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली हैं। जिनके कारण वैश्विक व्यवस्था में खाद्य, भोजन और उर्जा की सप्लाई बाधित हो रही है। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने संबोधन के दौरान अफगानिस्तान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हम अफगानिस्तान की मानवीय सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, साथ ही हम वहां के अल्पसंख्यकों, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए भी संवेदनशील हैं और उनके साथ खड़े हैं।
बिलावल भुट्टो कल गोवा पहुंचे
बता दें कि गोवा में SCO देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है। भारत विदेश मंत्री स्तर की दो दिवसीय बैठक का मेजबान है। यह बैठक ऐसे समय में आयोजित हो रही है जब यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और पश्चिमी देशों में तानातनी है और चीन के विस्तारवादी रवैये से दुनिया चिंतित हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी सम्मेलन में भाग लेने के लिए गोवा पहुंचे। 2011 के बाद से पाकिस्तान के किसी मंत्री की भारत की पहली उच्चस्तरीय यात्रा है। बिलावल ने गुरुवार को कहा, गोवा पहुंचकर बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि बैठक सफल होगी।
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: सरकार ने EC में अपना चेला बैठा रखा है, उन्हें भगाकर रहेंगे- खरगे
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines