स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्राहक से कन्नड़ बोलने को लेकर बहस करती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया और अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि बैंक अधिकारी का व्यवहार निंदनीय है। जानें क्या है पूरा मामला:
मामला सूर्य नगर के अनेकल तालुक में बैंक की सूर्य नगर एसबीआई शाखा का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बैंक की महिला अधिकारी और ग्राहक के बीच कन्नड़ बोलने को लेकर बहस हो रही है। वीडियो में अधिकारी को वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति से यह पूछते हुए भी सुना जा सकता है कि क्या कोई ऐसा नियम है, जिसके तहत उसे कन्नड़ बोलना अनिवार्य है। अंत में बैंक अधिकारी यह कहते हुए वहां से चली जाती हैं कि “मैं कभी कन्नड़ नहीं बोलूंगी।”
विवाद बढ़ने के बाद एसबीआई बैंक की तरफ से सफाई दी गई और कहा गया कि, “हम एओ साउथ बेंगलुरु की सूर्य नगर शाखा में हाल ही में हुई घटना से बेहद चिंतित हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।” एसबीआई ग्राहकों की भावनाओं को प्रभावित करने वाले व्यवहार के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति का पालन करता है और सम्मानजनक आचरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मामले को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सूर्य नगर, अनेकल तालुक में एसबीआई शाखा प्रबंधक द्वारा कन्नड़ और अंग्रेजी में बात करने से इनकार करना और नागरिकों के प्रति अनादर दिखाना बहुत निंदनीय है। हम अधिकारी को स्थानांतरित करने में एसबीआई की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं। अब इस मामले को बंद माना जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। सभी बैंक कर्मचारियों को ग्राहकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए और स्थानीय भाषा में बात करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। मैं वित्त मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग से आग्रह करता हूं कि वे पूरे भारत में सभी बैंक कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक और भाषा संवेदीकरण प्रशिक्षण अनिवार्य करें। स्थानीय भाषा का सम्मान करना, लोगों का सम्मान करना है।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
2 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
3 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
4 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
5 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
8 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
8 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
9 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
11 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
11 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines