Satish Kaushik Death: अभिनेता सतीश कौशिक मौत मामले में शनिवार को एक नया खुलासा हुआ। व्यवसायी विकास मालू की दूसरी पत्नी सान्वी मालू ने अपने पति पर सतीश कौशिक की हत्या का आरोप लगाया है। व्यवसायी की पत्नी इसको लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त का पत्र लिखा है। जिसके एक दिन बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्ज को लेकर दोनों में हुई थी बहस
पुलिस के अनुसार सानवी ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि अभिनेता ने उनके पति को 15 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। दोनों के बीच इस मामले को लेकर बहस भी हुई थी। सान्वी ने आगे कहा कि चूंकि अभिनेता पति के फार्महाउस पर बीमार हो गए थे, इसलिए उन्हें शक था कि पैसे लौटाने के लिए विकास ने उन्हें जहर देकर मार दिया होगा।
इस बीच पुलिस ने सतीश कौशिक की मौत में किसी भी साजिश से इंकार किया है। ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।
फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो सतीश कौशिक की मौत हार्टअटैक से हुई है। पुलिस के अनुसार फाइनल रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। पुलिस ने अभिनेता के खून के सैंपल लिए हैं। उन्हें फाॅरेंसिक लैब के लिए भेजा गया है।
पार्टी में शामिल मेहमानों से की जा रही पूछताछ
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी मेहमानों की लिस्ट तैयार कर ली है और उन्हें बुलाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक जानकारी में यह सामने आया है कि सतीश कौशिक फार्महाउस में पहली मंजिल पर रुके थे और अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हुई थी।
पुलिस फार्म हाउस और उनके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इसके अलावा जिला पुलिस फाॅर्म हाउस मालिक के बारे में भी पता कर रही है। पुलिस को अभिनेता के कमरे से पेट साफ करने वाली दवाई पेट सफा मिली है।
होली खेलने के लिए दिल्ली आए थे अभिनेता
बता दें कि फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक का आठ मार्च की देर रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। सतीश कौशिक के दोस्त आनंद मोहन ने बताया कि सतीश कौशिक दिल्ली में होली खेलने के लिए आए थे। रात तक उनकी हालत ठीक थी। देर रात उनकी छाती में दर्द होने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल के गेट पर ही उनका निधन हो गया।
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
36 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
1 hr agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines