महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद संजय राउत ने ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद ट्वीट कर जवाब दिया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा ”आप उस व्यक्ति को नहीं हरा सकते.. जो कभी हार नहीं मानता ! झुकेंगे नही ! जय महाराष्ट्र”
https://twitter.com/rautsanjay61/status/1553709203432284162?s=20&t=v3-oRalDqTPQ27gQg5O5AA
इससे पहले ईडी संजय को उनके घर से हिरासत में लेकर ईडी कार्यालय पहुंची। संजय के घर के बाहर बड़ी संख्या में शिवसैनिकों की भीड़ लगी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर वह पार्टी के झंडे के रंग का गमछा हिलाकर अभिवादन किया।
मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा
भीड़ ने ईडी का रास्ता रोकने का भी प्रयास किया। संजय ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि लोगों के खिलाफ झूठे आरोप और दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। यह सब शिवसेना और महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। संजय राउत नहीं झुकेंगे। मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा
9 घंटे पूछताछ
रविवार सुबह ईडी उनके आवास पर पूछताछ करने पहुंची थी। करीब 9 घंटे पूछताछ कर उन्हें ईडी ने हिरासत में लिया है। इससे पहले राउत ने मराठी में ट्वीट किया, “महाराष्ट्र और शिवसेना की लड़ाई जारी रहेगी।” ट्वीट में लिखा है, “झूठी कार्रवाई। झूठे सबूत। मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा। अगर मैं मर भी जाऊं तो भी मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। जय महाराष्ट्र।”
मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं
सिलसिलेवार ट्वीट्स में राउत ने कहा कि वह शिवसेना नहीं छोड़ेंगे और उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बीच लड़ते रहेंगे। राउत ने एक ट्वीट में कहा, “मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। मैं यह शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें सिखाया कि कैसे लड़ना है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।”
ट्वीट्स के सिलसिले में आगे लिखा गया, ”शिवसेना जिंदाबाद!!! लड़ते रहेंगे..”
पात्रा चाल घोटाला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रविवार सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर पहुंची। ईडी राउत की जांच मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास से जुड़ी कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर रही है। बता दें कि राउत 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चाल घोटाले में जांच के दायरे में हैं। उपर जांच में सहयोग ना करने के आरोप हैं। उन्हें 1 जुलाई को हुई पूछताछ के बाद 20 और 27 जुलाई को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने अपने वकीलों के जरिए सूचना भेजी कि संसद सत्र के कारण वह 7 अगस्त के बाद पेश होंगे। इससे पहले 27 जुलाई को ईडी ने मामले में राऊत को समन भेजकर पूछताछ के लिए हाजिर रहने को कहा था, लेकिन भी राउत पेश नहीं हुए थे।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
7 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
7 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
8 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines