Sajjan Kumar Life Imprisonment: दिल्ली दंगों के आरोपी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन कुमार को एक मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। पिछले दिनों हुई सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि सज्जन कुमार को यह सजा सरस्वती विहार में दो लोगों की हत्या के मामले में सुनाया है। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष जज कावेरी बावेजा ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले 21 फरवरी को हुई सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष जज कावेरी बावेजा ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले 21 फरवरी को हुई सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले में पीड़ित पक्ष ने सज्जन कुमार के लिए मौत की सजा की मांगी की थी। बता दें कि सज्जन को 12 फरवरी को दोषी ठहराया गया था। सज्जन कुमार पर आरोप है कि उसने सरस्वती विहार में सिख दंगों के दौरान जसवंत सिंह और तरुणदीप सिंह की हत्या की थी।
ये भी पढ़ेंः Dawood Ibrahim का करीबी रिश्तेदार है ये पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, ‘कप्तान’ ने खुद किया कबूल
सज्जन कुमार 3 में से 2 मामलों में दोषी
सज्जन कुमार 1984 के सिख दंगों के दौरान बाहरी दिल्ली से कांग्रेस के सांसद थे। इस समय सज्जन कुमार दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। बता दें कि सज्जन कुमार पर सिख दंगों के बाद 3 मामले दर्ज किए गए। इसमें वे एक मामले में बरी हो चुके हैं। पहला मामला दिल्ली कैंट की पालम काॅलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद गुरुद्वारा जला दिया गया था। केस में सज्जन कुमार को दोषी पाया गया। दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई।
दूसरा मामला सुल्तानपुरी में 3 सिखों की हत्या मामले से जुड़ा था। सितंबर 2023 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में बरी कर दिया। तीसरा मामला सरस्वती विहार से जुड़ा है। इस मामले में ही सज्जन कुमार को आज उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
ये भी पढ़ेंः 1100KM प्रति घंटा की स्पीड, 30 मिनट से कम समय में दिल्ली से जयपुर; ऐसा है देश का पहला Hyperloop टेस्ट ट्रैक
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया शेड्यूल; 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा पहला चरण
2 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
34 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines