Sabse Bada Sawal, 27 March 2023: नमस्कार, मैं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़े सवाल में मैं बात करूंगा सरकार और कांग्रेस के बीच जारी तकरार की? इस तकरार के केंद्र में हैं राहुल गांधी। पहले मोदी सरनेम को लेकर चोर से तुलना करने के आरोप में दो साल की सजा हुई। फिर चार बार के सांसद राहुल गांधी पूर्व सांसद हो गए। अब उन्हें बंगला भी 22 अप्रैल तक छोड़ना पड़ेगा। वे 2014 से 12 तुगलक लेन पर रहते थे। विपक्ष लगातार इसे सरकार का तानाशाही रवैया बता रहा है।
आज 18 विपक्षी दलों ने ब्लैक प्रोटेस्ट भी मनाया। ज्यादातर सांसद काले कपड़े पहनकर आए। पहली बार तृणमूल कांग्रेस भी इस प्रदर्शन में शामिल होती दिखाई दी। इस विवाद से पहले तृणमूल ने कांग्रेस से दूरी बनाकर रखी थी। लेकिन इस मुद्दे पर वह कांग्रेस से जुड़ती दिख रही है। राहुल ने ट्विट कर पूछा कि ईपीएफओ का पैसा अडानी समूह में क्यों लगाया जा रहा है? प्रधानमंत्री को जांच से इतना डर क्यों है?
भाजपा 6 अप्रैल से चलाएगी देशव्यापी मुहिम
उधर एक और धारा भी जुड़ गई है। अपमान शब्द की गूंज हम कई हफ्तों से सुन रहे हैं। पहले सात समंदर पार से देश के अपमान का आरोप लगाया गया। सरकार के चार-चार मंत्रियों ने राहुल पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया। अब अपमान का एक और अध्याय जुड़ गया है। भाजपा छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक देशव्यापी मुहिम चलाएगी कि किस तरह कांग्रेस पिछड़ी जातियों का अपमान कर रही है। लेकिन जो नया अध्याय जुड़ा है वह सावरकर से है।
उद्धव ने जताया कड़ा विरोध, शिंदे बोले- महाराष्ट्र में घुसने नहीं देंगे
राहुल ने कहा कि मैं गांधी हूं सावरकर नहीं। इसलिए माफी नहीं मागूंगा। महाराष्ट्र में विरोध शुरू हो गया है। उद्धव ठाकरे ने ऐतराज दर्ज कराया है। कि हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम सावरकरजी को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने अकल्पनीय यातनाएं झेली, बलिदान का वे प्रतीक हैं। तो देखिए इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। शिंदे गुट भी राहुल पर हमलावर है, कहा कि हम महाराष्ट्र में घुसने नहीं देंगे। राहुल को ललकार करते हुए याद दिलाई कि मणिशंकर अय्यर के चित्र पर जूते मारे गए थे। अय्यर ने भी सावरकर का विरोध किया था।
तो अपमान-सम्मान और सड़क पर संग्राम आपस में जुड़ रहे हैं। इसकी परतें खुलेंगी, देखिए बड़ी बहस…
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
50 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines