Sabse Bada Sawal, 14 July 2023: आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात बिहार करने वाला हूं। नीतीश के बिहार की। बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार हैं। लाठी की बहार है। बीते दिन जो तस्वीर दिखी, वो परेशान करने वाली थी। जिस दरिंदगी से लाठियां भाजी जा रही थीं, वो खदेड़ने के लिए नहीं चोट पहुंचाने के लिए चलाई जा रही थीं। शिक्षक नियुक्ति में जो बदलाव किए गए, उससे युवा परेशान थे। रोजगार की दरकार है।
बिहार में अब किसी भी राज्य का युवा शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकता है। बीपीएससी के जरिए एक लाख 78 हजार शिक्षकों की बहाली की बात कही जा रही है। बीजेपी ने इन युवाओं का समर्थन किया। इस समर्थन में राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप लगने लगे। इस लाठीचार्ज के दौरान एक बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। बीजेपी ने काला दिवस मनाया। विरोध का अधिकार हमारा संवैधानिक अधिकार है।
जेडीयू के अध्यक्ष लल्लन सिंह ने दावा कि विजय कुमार डाक बंगला पहुंचे नहीं थे, वे छज्जूबाग में थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार की विफलता और उसके खिलाफ आक्रोश का नतीजा है। नीतीश कुमार अपनी नैतिकता भूल गए हैं। वहीं, तेजस्वी ने कहा कि यदि लाठीचार्ज में किसी की मौत होती है तो राज्य सरकार जिम्मेदार है, लेकिन अगर किसान की मौत की जिम्मेदारी पीएम मोदी लेंगे। तो आज का सवाल है कि लाठी की सरकार है…नीतीशे कुमार है? सरकार का डंडा…या सियासी हथकंडा? देखिए बड़ी बहस
संबंधित खबरें
LIVE: तूफानी हवाओं और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल
44 mins agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
1 hr agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
8 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
9 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
11 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
11 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
11 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines