How India Made Pakistan’s Policy Irrelevant To Use Cross Border Terrorism : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत ने पाकिस्तान की उस नीति का मतलब ही खत्म कर दिया है जिसके जरिए वह भारत को बातचीत की मेज पर लाने के लिए क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश के साथ उसकी शर्तों पर बात नहीं करेगा जहां आतंकवाद को सही माना जाता है।
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में जयशंकर ने कहा भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत करने से मना नहीं करता है लेकिन उसे एक ऐसा माहौल बनाना होगा जो आतंकवाद और द्वेष की भावना से मुक्त हो। पाकिस्तान को लेकर मोदी सरकार के रुख का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा अब भारत यह खेल नहीं खेल रहा है।
जयशंकर ने कहा कि क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद को अब किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। भारत को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए पाकिस्तान इसका इस्तेमाल करने की कोशिश आज से नहीं बल्कि कई दशकों से कर रहा था। एक तरह से यह इसकी मूल पॉलिसी थी। लेकिन हमने उसकी यह कोशिश नाकाम कर दी है।
‘हम सभी पड़ोसियों के साथ सामान्य संबंध चाहते हैं’
बता दें कि भारत ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंधों के लिए आतंकवाद और द्वेष से रहित माहौल का होना अनिवार्य है। इस सवाल पर कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत से बातचीत के इच्छुक थे, विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अपने सभी पड़ोसियों के साथ सामान्य संबंध चाहता है।
पाक के एक्शन और फैसले तय करेंगे उसका भविष्य
पाकिस्तान के आर्थिक संकट को लेकर जयशंकर पहले भी कह चुके हैं उसका भविष्य उसकी खुद की हरकतों और फैसलों पर निर्भर करता है। उन्होंने आर्थिक समस्या से जूझ रहे श्रीलंका को संकट के समय में भारत की ओर से उपलब्ध कराई गई सहायता का उल्लेख करते हुए कहा था कि श्रीलंका से हमारा संबंध पाकिस्तान की तुलना में बहुत अलग है। बता दें कि पाकिस्तान महंगाई और कम होते फॉरेक्स रिजर्व समेत भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
ये भी पढ़ें: UN के सबसे ज्यादा देखे गए वीडियोज में जयशंकर का भाषण
ये भी पढ़ें: एक दिन में 155 भूकंप के झटके, अब तक 30 लोगों की मौत
ये भी पढ़ें: 300 से ज्यादा यात्रियों से भरे जापान के जहाज में भीषण आग
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
57 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
1 hr agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines