हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ABVP से CM की कुर्सी तक; कौन हैं Revanth Reddy, जिन्होंने KCR का किला ध्वस्त किया, मुख्यमंत्री का पद मिला

Telangana CM Revanth Reddy: सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में हजारों समर्थकों के साथ तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले रेवंत रेड्डी के बारे में जानिए…

विज्ञापन
Telangana CM Revanth Reddy

Telangana CM Revanth Reddy Profile: कांग्रेस के Revanth Reddy आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने तेलंगाना के LB स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे प्रदेश में कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री हैं। तेलंगाना के तीसरे मुख्यमंत्री हैं और तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनने वाले दूसरे शख्स हैं। इससे पहले 2 बार BRS के के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री थे। वहीं आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में विशेष तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मौजूद रहीं। वहीं केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में रेवंत रेड्डी के समर्थक बतौर मुख्यमंत्री उनकी ताजपोशी के गवाह बने। रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना में कांग्रेस को पहली बार बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव जिताया। 9 साल से खड़ा KCR का किला ढहाया और तोहफे में उन्हें मुख्यमंत्री का पद मिला, जानिए कौन हैं Revanth Reddy…

 

ABVP से राजनीतिक करियर शुरू किया

विज्ञापन
  • कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मेंबर बने
  • 2006 में स्थानीय निकाय चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी बनकर लड़ा और जीते
  • चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी से जुड़े
    2009 में आंध्र प्रदेश के कोडांगल से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते
  • 2014 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीता
  • 2017 में TDP छोड़ कांग्रेस से आए
  • 2018 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा, पर हार गए
  • 2019 में मलकाजगिरि से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते
  • 2021 में तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष बने
  • 2023 में तेलंगाना के CM बने

 

Revanth Reddy की निजी जिंदगी

  • 8 नवंबर 1969 को आंध्र प्रदेश के महबूबनगर जिले जन्मे
  • पिता अनुमुला नरसिम्हा रेड्डी, मां अनुमुला रामचंद्रम्मा
  • भाई एनुमुला कृष्णा रेड्डी, बेटी निमिषा रेड्डी
  • हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से संबद्ध AV कॉलेज से ग्रेजुएट
  • प्रिंटिंग प्रेस भी खोली
  • 7 मई 1992 को अनुमुला गीता से शादी
  • अनुमुला वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री जयपाल रेड्डी की भतीजी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम

119 विधानसभा सीटें, कांग्रेस ने 64 सीटें जीती। 8 सीटें भाजपा को मिलीं। 15 सीटें अन्य को मिलीं। भारत राष्ट्र समिति (BRS) का 9 साल पुराना किला ढह गया। कांग्रेस के स्टार कैंडिडेट मोहम्मद अजहरुद्दीन जुबली हिल्स से चुनाव हार गए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola