हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में रेवंत रेड्डी, पूरा किया प्रमुख चुनावी वादा

Telangana CM Revanth Reddy fulfilled a key election promise: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ मिनट बाद ही अपने एक प्रमुख चुनावी वादे को पूरा किया है। रेड्डी ने अपने सरकारी आवास के सामने लगे लोहे के दीवार को तुड़वा दिया।

विज्ञापन

Telangana CM Revanth Reddy fulfilled a key election promise: तेलंगाना के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही रेवंत रेड्डी एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने शपथ लेने के कुछ मिनट बाद ही अपने अभियान का एक प्रमुख वादा पूरा किया है। दरअसल, रेवंत रेड्डी ने कार्यभार संभालने के कुछ मिनट बाद ही अपने आधिकारिक आवास के सामने लगे लोहे के बैरिकेड हटा दिए हैं। शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने से पहले ही, मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, हैदराबाद में प्रगति भवन में बैरीकेड को हटाने के लिए अधिकारी पहुंचे हुए थे।

रेवंत रेड्डी ने पूरा किया चुनावी वादा

मुख्यमंत्री आवास के बाहर कई बुलडोजर, ट्रैक्टर और निर्माण श्रमिकों को लोहे की छड़ें उखाड़ते देखा गया। विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान रेड्डी ने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह बैरिकेड हटा देंगे।

रेवंत रेड्डी ने ली मुख्यमंत्री की शपथ

रेवंत रेड्डी ने गुरुवार, 12 दिसंबर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। उन्होंने के.चंद्रशेखर राव की जगह ली है। रेड्डी चुनाव अभियान के दौरान जमकर प्रचार-प्रसार किया था। इसी का नतीजा रहा कि तेलंगाना में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने में कामयाब रही। 3 दिसंबर को आए नतीजे पर नजर डालें तो कांग्रेस ने कुल 64 सीटों पर दर्ज की। वहीं, पूर्व से तेलंगाना की सत्ता पर काबिज बीआरएस को 39 सीटें मिली। भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना के 119 सीटों में से महज 8 सीटों पर ही जीत हासिल की है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस लिस्ट में मल्लू भट्टी विक्रमार्का का भी नाम शामिल है, जिन्होंने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

ये भी पढेंः तेलंगाना की नई सरकार में मिलिए रेवंत रड्डी समेत इन 11 मंत्रियों से, किसी के पास प्रशासनिक अनुभव है तो किसी के पास…

छह गारंटियों को पूरा करने की चुनौती

रेड्डी और उनके मंत्रिमंडल को अब चुनाव के दौरान की गई “छह गारंटियों” को पूरा करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इन गारंटियों में से सबसे आकर्षक है तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा। वादों को पूरा करने के लिए तेलंगाना सरकार को अपने खजाने से बड़ा बजट निकालना होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें