भारतीय रेलवे ने एक नई शुरुआत की है “अमृत भारत स्टेशन योजना”। इस योजना के तहत देशभर के 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को नए और आधुनिक रूप में बदला जा रहा है। ये स्टेशन अब पहले से कहीं ज्यादा सुंदर, साफ-सुथरे और सुविधाजनक बनेंगे। यहां यात्रियों को मिलेगी चौड़ी सड़कें, बैठने की अच्छी व्यवस्था, एस्केलेटर और दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम। यह एक ऐसा बदलाव है जो आपके सफर को और भी आरामदायक और यादगार बना देगा।
हजार से ज्यादा स्टेशन बनेंगे आधुनिक शहर जैसे
भारतीय रेलवे के 1300 से ज्यादा स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। यह काम “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत किया जा रहा है। सूचना एवं प्रचार निदेशालय के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि इन रेलवे स्टेशनों को एक आधुनिक ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि रेलवे स्टेशन सिर्फ सफर की जगह न रहकर एक बेहतर अनुभव का हिस्सा बन जाए।
यात्रियों की सुविधा के लिए मिलेंगी नई सुविधाएं
उन्होंने बताया कि अब रेलवे स्टेशन पर चौड़ी सड़कें, फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर, नये डिजाइन के वेटिंग एरिया और स्वच्छ शौचालय बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। स्टेशन पर प्रवेश और निकास के लिए जगह को ज्यादा सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है, जिससे भीड़-भाड़ में यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
स्थानीय संस्कृति और आधुनिकता का मेल होगा
अधिकारियों के अनुसार, इन स्टेशनों को इस तरह से बनाया जा रहा है कि वे स्थानीय संस्कृति, वास्तुकला और आधुनिकता का मिश्रण हों। हर स्टेशन की डिजाइन उसके इलाके की पहचान को दर्शाएगी। कुछ प्रमुख स्टेशनों पर बाजार जैसी सुविधा, कैफेटेरिया, बैठने की अच्छी व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि यात्री स्टेशन पर रुकने के दौरान आरामदायक महसूस करें और उन्हें शहर जैसा माहौल मिले।
100 स्टेशन तैयार, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
करीब 100 स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इन्हें जल्द ही देश को समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। बाकी स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है। इस योजना का उद्देश्य है कि रेलवे स्टेशन केवल ट्रेनों की आवाजाही की जगह न होकर लोगों की सुविधाओं और विकास से जुड़ा एक प्रमुख केंद्र बनें। यह योजना देश की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
41 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines