Emmanuel Macron Announcement For Indian Students: आज भारत देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रहे। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय छात्रों को खास तोहफा दिया है। उन्होंने भारतीय छात्रों को फ्रांस आकर पढ़ने का मौका देने के लिए अपनी स्कीम के बारे में बताया और उस स्कीम का ऐलान भी किया।
2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों पर फ्रांस की नजर
गणतंत्र दिवस समारोह में इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि 2030 तक फ्रांस का फोकस 30 हजार भारतीय छात्रों पर रहेगा। इमैनुएल मैक्रों ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 2030 में फ्रांस में 30 हजार भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हों, यह बहुत महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, लेकिन मैं इसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प हूं।
इंटरनेशनल लैंग्वेज कोर्स और एलायंस फ्रैंचाइज़
राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि फ्रांस भारतीय छात्रों के लिए ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्स शुरू करेगा, जिससे उन भारतीय छात्रों को फ्रांस के विश्वविद्यालयों में अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलेगा, जो फ्रेंच भाषा बोलने में इतने सक्षम नहीं हैं। एलायंस फ्रैंचाइज़ के नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा, ताकि फ्रेंच भाषा सीखने के लिए नए केंद्र शुरू किए जा सकें।
वीज़ा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करेंगे
भारत और फ्रांस के बीच शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए मैक्रों ने कहा कि हम फ्रांस में पढ़ने वाले पूर्व भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाएंगे। इसका उद्देश्य नौकरशाही प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है। उन लोगों को प्रोत्साहित करना है, जो पहले से ही फ्रांसीसी शैक्षणिक परिदृश्य में शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines