Renuka Swamy Murder Case: कर्नाटक के रेणुकास्वामी हत्याकांड इस समय सुर्खियों में है। मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड में कन्नड़ एक्टर दर्शन समेत एक दर्जन लोगों को पुलिस अभी तक अरेस्ट कर चुकी है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। जांच में सामने आया है कि रेणुकास्वामी की बेल्ट से पिटाई की गई थी। इसके बाद उसके सिर को दीवार पर टकरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं शव का पोस्टमाॅर्टम करने वाले डाॅक्टरों ने बताया कि रेणुकास्वामी के शरीर की कई हड्डियां टूट गई थीं। ऐसे में आइये जानते हैं कैब चालक रवि शंकर की जुबानी की उस रात हुआ क्या था।
किराए के इंतजार में खड़ा रहा कैब चालक रविशंकर
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार कैबचालक रवि शंकर ने बताया कि रेणुकास्वामी मेरी कैब से उतरते ही 30 लोगों से भिड़ जाते हैं। जो उनका पहले से इंतजार कर रहे होते हैं। रवि शंकर ने बताया कि चित्रदुर्ग से कैब में वापस आते समय रेणुकास्वामी घबराए हुए थे, लेकिन भीड़ कम होती देख उन्हें थोड़ी राहत मिली। रवि ने अपने साथी टैक्सी चालकों को बताया कि वह शेड के बाहर खड़ा रहा क्योंकि वह अपने किराए मिलने का इंतजार कर रहा था। इसके अलावा लगातार लोग शेड में आ जा रहे थे। ऐसे में काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब रेणुकास्वामी बाहर नहीं आए तो रवि को शक होने लगा। उसे घटनास्थल पर लाने वाले लोगों द्वारा हत्या की बात कबूल करने के लिए कहने पर रवि ने इंकार कर दिया। इसके बाद उसे 4000 रुपए का किराया मिला और वह वहां से चला गया।
कैब चालक रवि को मीडिया के जरिए जब दो दिन बाद पता चला कि इस मर्डर में उसे संदिग्ध बताया गया था है तो वह हैरान रह गया। उसने अपने साथियों से सलाह लेने के बाद गुरुवार को चित्रदुर्ग में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं पता था कि दर्शन के कट्टर समर्थक रेणुकास्वामी की हत्या हो जाएगी।
कैब में रेणुकास्वामी ने नहीं मांगी माफी
वहीं एक अन्य टैक्सी चालक मोहन ने बताया कि रेणुकास्वामी को उनकी इच्छा के खिलाफ वहां से नहीं ले जाया गया था। अगर उसे अपनी जान का खतरा होता तो वह आसानी से भाग सकता था। मोहन के अनुसार, रवि ने अपने दोस्तों को बताया कि चित्रदुर्ग में दर्शन के प्रशंसक और ऑटो चालक जगदीश उर्फ जग्गा ने शनिवार की सुबह बेंगलुरु के लिए वाहन किराए पर लेने के लिए सुरेश से संपर्क किया था, जो एक कैब चालक भी है। कैब में बैठे तीनों युवक पवित्रा गौड़ा और दर्शन के बारे में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी पर चर्चा करने में व्यस्त थे। उन्होंने बार-बार रेणुकास्वामी से सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगने के लिए कहा, जिन्होंने उन्हें बताया कि उन्होंने कोई भी खराब टिप्पणी पोस्ट नहीं की है।
ये भी पढ़ेंः मर्डर मिस्ट्री में फंसा एक्टर, तो पत्नी ने किया अलग होने का फैसला! क्या एक्ट्रेस संग नजदीकियां बनी वजह?
ये भी पढ़ेंः अवैध खनन…ट्रस्ट बनाकर निवेश… हाजी इकबाल ने काली कमाई से ऐसे बनाई 4400 करोड़ की अकूत संपत्ति
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
5 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines