Reasi Terror Attack: जम्मू कश्मीर के रियासी में हुआ आतंकी हमला बीते दिन से चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान आंतकियों ने जम्मू कश्मीर में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। वैष्णों देवी से शिवखोड़ी जा रही बस पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई और 33 से ज्यादा लोग घायल हैं।
वैष्णों देवी गया था वाराणसी का कपल
घायलों में एक नाम अतुल कुमार मिश्रा का भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रहने वाले अतुल अपनी पत्नी के साथ वैष्णों देवी दर्शन करने गए थे। वैष्णों देवी से लौटने के बाद उन्होंने शिवखोड़ी का रुख किया और पत्नी के साथ उसी बस में सवार हो गए, जिसे आतंकियों ने निशाना बनाया था। ऐसे में अतुल के पिता राजेश कुमार मिश्रा घटना का जिक्र करके भावुक हो गए हैं।
पीड़ित के पिता ने सुनाई आपबीती
राजेश मिश्रा ने बताया कि मेरा बेटा अतुल 6 जून को वैष्णों देवी के लिए घर से रवाना हुआ था। वो 7 जून को वहां पहुंचा और 8 जून को दर्शन करके वापस लौट आया। 9 जून को शाम 5:30 बजे दोनों ने शिवखोड़ी की बस पकड़ी। इसी बस को आतंकियों ने निशाना बनाया और सामने से गोलीबारी शुरू कर दी। ड्राइवर को गोली लगने के कारण बस खाई में जा गिरी।
बेटे-बहू को लगी चोट
राजेश मिश्रा के अनुसार बेटे के हाथ और सिर में चोट आई है। हमले में बहू भी घायल हो गई है। कुछ समय पहले दोनों से परिजनो की बात हुई थी। आज या कल में दोनों वाराणसी वापस लौट आएंगे। हमले की वजह का जिक्र करते हुए राजेश ने कहा कि प्रधानमंत्री के शपथ लेने से पाकिस्तान खुश नहीं था। मेरी पीएम मोदी से गुजारिश है कि पाकिस्तान को करार जवाब दें। ये कायरतापूर्ण हमला दोबारा नहीं होना चाहिए।
बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी- राज्यपाल
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 37 लोग घायल हैं। बचाव कार्य कल से चल रहा है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार का मुआवजा मिलेगा।
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
28 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
52 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines