Real Estate: लोग जीवन भर की जमा की हुई पूंजी बहुत सोच समझकर अपना सपनों का घर खरीदने में लगा देते हैं। घर खरीदने के लिए वह जिन कंपनियों पर भरोसा करते हैं, वही उनको बीच में छोड़ देती हैं। पिछले कई सालों में आम्रपाली से लेकर अंसल तक बड़ी कंपनियों ने अपनी साख खोई है। इन कंपनियों में लोग घर खरीदने के लिए पैसे लगा देते हैं, लेकिन यह उन पैसों का इस्तेमाल दूसरे कामों में करते हैं। जिसके बाद इनका रेरा से रजिस्ट्रेशन तक कैंसिल हो जाता है। सवाल यह उठता है कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है?
आम्रपाली ग्रुप का पतन
आम्रपाली ग्रुप का नाम ज्यादातर लोग जानते हैं। इस कंपनी पर लोगों ने भरोसा करके अपने पैसे लगाए। कंपनी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सस्ते और लग्जरी घरों के लिए प्रोजेक्ट निकाले थे। जिनका बढ़े पैमाने पर प्रचार किए गए। एक समय के बाद कंपनी पर आरोप लगा कि उसने लोगों के पैसे को दूसरी जगह पर इन्वेस्ट कर दिया गया। यह मामला 2019 में सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा और उसका रेरा रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो गया। कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप लगे।
ये भी पढ़ें: Income Tax Filling: सीनियर सिटीजन को ITR फाइलिंग में कितनी छूट? यहां चेक करें डिटेल्स
अंसल ग्रुप की कहानी
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ऐसी ही कहानी अंसल ग्रुप की भी है। 1967 में शुरू यह कंपनी एक समय में दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट में पहले नंबर पर थी। 2017 में इस कंपनी पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट में देरी को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया। जिसमें कहा गया कि होम बायर्स को मुआवजा दिया जाए, इसके बाद से ही इस कंपनी की हालत खराब होती चली गई।
क्यों डूब जाती है कंपनियां?
रियल एस्टेट कंपनियों के डूबने के कई कारण बताए जाते हैं। आम्रपाली ग्रुप के मामले में खुलासा हुआ कि लोगों से मिले फंड्स को इसने 46 सहायक कंपनियों में लगा दिया था। इन पैसों का इस्तेमाल प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के बजाय दूसरे कामों खर्च किया गया। इसके बाद उन पर कर्ज और उसका ब्याज बढ़ जाता है। इसके अलावा, प्रोजेक्ट्स को मंजूरी के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। इसका एक कारण नोटबंदी और जीएसटी भी बताया जाता है, जिससे उनकी इनकम पर प्रभाव पड़ता है। वहीं, कई बार प्रोजेक्ट का सफल न होना ग्राहकों को दी गई अधूरी जानकारियां भी बनती हैं।
ये भी पढ़ें: Amazon में मैनेजर्स की क्यों जा रही है नौकरी? सीईओ Andy Jassy ने बताई वजह
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
51 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines