Ram Lalla Bhajan Ram Ayenge Writer Profile: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते हर देशवासी राम भक्ति में लीन है। इस बीच एक राम भजन हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है, जिसके बोल हैं ‘राम आएंगे’…इस भजन को गायिका स्वाति मिश्रा ने गाया है।
अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने इस भजन को शेयर किया, जिसे अब तक करोड़ों लोग देख-सुन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस भजन को ट्वीट किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भजन के असली बोल ‘राम आएंगे’ नहीं, बल्कि कुछ और हैं और इस भजन के लेखक कौन हैं?
स्वाति मिश्रा ने बताया श्याम सुंदर के बारे में
राम आएंगे भजन को गाने वाली स्वाति मिश्रा ने खुद अपने यूट्यूब चैनल पर भजन के लेखक का नाम बताया। स्वाति ने यह भजन पहली बार प्रेम भूषण महाराज के मुंह सुना था। उसे यह भजन इतना भाया कि उसे अपने शब्द और आवाज दे दिए। स्वाति के अनुसार, भजन के असली लेखक हरियाणा के भिवानी 19 मार्च 1948 को जन्मे श्याम सुंदर शर्मा (पालम वाले) थे, जो खाटू श्याम के अनन्य भक्त थे।
वे भजन लिखने में इतने माहिर थे कि उठते-बैठते, चलते-फिरते भजन बना देते थे। वे प्रोफेशनल सिंगर नहीं थे, लेकिन उन्होंने करीब 3 हजार भजन लिखे। श्याम सुंदर शर्मा का निधन 23 अक्टूबर 2013 को हुआ था। 5 जून को ही यह भजन उनके फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया गया था। इससे पहले उनके निधन के बाद निधन के बाद 24 जून, 2014 को यह भजन उनके फेसबुक अकाउंट पर साझा किया गया था।
क्या हैं भजन के असली बोल?
स्वाति मिश्रा ने बतायाक भजन के असली बोल कुछ और हैं। असली भजन में श्याम जी की अराधना है। असली भजन ‘श्याम आएंगे’ है। उन्होंने श्याम की जगह राम शब्द जोड़ इसे गाया है। भजन के असली बोल इस प्रकार हैं…
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines