Ayodhya Ram Mandir Photos Videos Viral: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में 2 दिन रह गए हैं। अनुष्ठान चल रहा है, जिसका आज 5वां दिन है। आज राम मंदिर में रामलला का पुष्पाधिवास होगा। पूरे राम मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। गर्भगृह की सजावट का काम चल रहा है। इस साज-सज्जा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
राम मंदिर के अंदर का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप भाव विभोर हो जाएंगे। अंदर से राम मंदिर ऐसे लगता है, जैसे किसी राजा का शानदार महल हो। गजब की नक्काशी, गोलाकार छत, खूबसूरत डिजाइन, लंबा गलियारा, देखकर ही राम मंदिर की भव्यता और विशालता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिन और रात दोनों समय में राम मंदिर की सजावट और रंग रूप की तस्वीरों-वीडियो सामने आई हैं, आप भी देखिए…
चौथे दिन क्या-क्या हुआ और आज 5वें दिन क्या होगा?
शुक्रवार को श्री रामजन्मभूमि स्थित श्री राम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के चौथे दिन अरणि से प्रकट अग्नि की नवकुंडों में स्थापना हुई। हवन का कार्य वैदिक परंपरा से संपन्न हुआ। वेदपारायण, रामायण पारायण सुश्राव्य हुआ। मंडप में राजा श्री रामभद्र की रचना अत्यंत आकर्षक थी। उसमें सपरिवार रामजी की स्थापना एवं पूजा हुई। शाम को पूजन एवं दिव्य आरती हुई।
आज 5वें दिन शनिवार को नित्य पूजन, हवन, पारायण आदि कार्य होंगे। सुबह शर्कराधिवास, फलाधिवास, प्रासाद का 81 कलशों में स्थित विविध औषधियुक्त जल से स्नपन होगा। प्रासाद का अधिवासन, पिंडिका अधिवासन, पुष्पाधिवास, सायंकालिकपूजन एवं आरती होगी।
PM मोदी क्या भूमिका निभाएंगे?
22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मेंबर डॉ अनिल शर्मा और उनकी पत्नी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS चीफ मोहन भागवत, UP गवर्नर आनंदी बेन पटेल, UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर के मुख्य आचार्य सत्येंद्र दास के साथ गर्भगृह में जाएंगे।
वे रामलला की आंखों से पट्टी खोलकर सोने की सिलाई से सूरमा डालेंगे। इसके बाद उन्हें नहलाकर नए कपड़े पहनाकर उनका श्रृंगार करेंगे। उन्हें आइना दिखाएंगे और उनमें प्राण शक्ति का आह्वान करेंगे। इसके बाद अगले दिन 23 जनवरी से आम लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
6 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
7 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
8 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
8 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
9 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
10 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines