Ayodhya Ram Mandir Ram Lala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसके लिए 3 दिन से अनुष्ठान चल रहा है। रामलला अपने तीनों भाइयों के साथ पुराने घर से नए राम मंदिर में पहुंच चुके हैं।
रामलला की नई मूर्ति भी राम मंदिर अयोध्या पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे और 22 जनवरी की सुबह सरयू नदी में स्नान करके राम मंदिर जाएंगे, लेकिन वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के यजमान नहीं होंगे, बल्कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मेंबर अनिल शर्मा और उनकी पत्नी मुख्य यजमान होंगे।
<
>
बद्रीनाथ से आएंगे रामलला के पवित्र अंग वस्त्र
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रदीनाथ से रामलला के पवित्र अंग वस्त्र आएंगे। बद्रीनाथ मंदिर के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी और पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में हिस्सा लेने आएंगे। उनियाल ने कहा कि वे अपने रामलला के लिए एक भेंट जाएंगे।
वे रामलला को एक पवित्र ‘अंगवस्त्रम’ भेंट करेंगे, जो बद्रीनाथ देवता को भी पहनाया जाता है। यूं तो रामलला के वस्त्र हर रोज बदले जाएंगे। वे दिन के हिसाब के पवित्र रंग के कपड़े पहनेंगे, लेकिन यह पवित्र अंग वस्त्र 22 जनवरी को रामलला को पहनाया जाए, इसकी अपील वे PM मोदी और राम मंदिर ट्रस्ट से करेंगे।
राम मंदिर की नई तस्वीरें हुईं वायरल
उद्घाटन से 4 दिन पहले राम मंदिर की नई तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक तस्वीर बाहर से पूरे राम मंदिर भवन की है। दूसरी तस्वीर में दीवार पर उकेरी गई श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की प्रतिमा नजर आ रही है। तीसरी तस्वीरें में दीवार पर उकेरी गई श्री नारायण और देवी लक्ष्मी की प्रतिमा है, जिसमें नारायण सोने की मुद्रा में हैं।
गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले फाइनल
इस बीच 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय मौजूद रहने वाले लोगों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। ये 5 लोग हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS चीफ मोहन भागवत, UP गवर्नर आनंदी बेन पटेल, UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर के मुख्य आचार्य सत्येंद्र दास।
‘प्राण प्रतिष्ठा’ क्या है?
‘प्राण प्रतिष्ठा’ जैन और हिंदू धर्म में एक लोकप्रिय अनुष्ठान है। इसके तहत किसी देवता की मूर्ति को पवित्र करने के बाद मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर स्थापित किया जाता है। मूर्तियों की स्थापना के समय, पुजारी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कई अनुष्ठान करते हैं। प्राण शब्द का अर्थ है, जीवन शक्ति और प्रतिष्ठा का अर्थ है, स्थापना। प्राण प्रतिष्ठा या अभिषेक समारोह का अर्थ है- मूर्ति में प्राण शक्ति का आह्वान करना। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करके रामलला की मूर्ति में प्राण शक्त का आह्वान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
42 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
57 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines