First Glimpse of Ram Lalla Idol From Sanctum Sanctorum: अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति पहुंच गई है। वहीं अब गर्भगृह के अंदर से रामलला की नई मूर्ति की पहली झलक भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर रामलला की नई मूर्ति की तस्वीर वायरल हो रहा है।
वहीं रामलला की श्यामल रंग के मनोहारी प्रतिमा के सबसे पहले दर्शन करके लोग भी भाव विभोर हो गए। नई मूर्ति की आंखों पर अभी सफेद रंग की पट्टी बंधी है, जो प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को खोली जाएगी। बता दें कि रामलला की 51 इंच की मूर्ति मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई है।
रामलला की नई मूर्ति की खासियतें
राम मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित होने वाली रामलला की मूर्ति 4 फीट 3 इंच की है। इस मूर्ति को काले रंग के पत्थर से बनाया गया है, जिस पर जल, दूध, मिटटी, सिंदूर किसी चीज का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई चीज मूर्ति के रंग को फीका नहीं कर पाएगी। मूर्ति का वजन 1500 से 200 किलोग्राम है।
रामलला की 5 साल के बाल स्वरूप की मूर्ति बनाई गई है, जिसमें रामलला कमल के फूल पर खड़े हैं। एक हाथ में धनुष और बाण है। बड़ी-बड़ी आंखें, घुटनों तक लंबी भुजाएं, सुंदर मस्तक और भव्य ललाट है। प्रतिमा काफी दर्शनीय है, जिसे रामभक्त करीब 25 फीट की दूरी से निहार पाएंगे।
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि राम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पिछले 70 सालों से पूजी जा रही रामलला की मूर्ति को भी भाइयों के साथ नए मंदिर के गर्भगृह में सिहांसन पर स्थापित किया जाएगा। 22 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।
लेकिन हवन-यज्ञ और अनुष्ठान की रस्में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मेंबर डॉ अनिल शर्मा और उनकी पत्नी निभाएंगे। वैदिक परपंराओं के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कराने के लिए PM मोदी और शर्मा दंपति ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन कर रहे हैं। वहीं हजारों श्रद्धालु समारोह के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
13 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines