Ramesh Bidhuri Did Not Appear Privilege Committee comment on BSP MP: बसपा सांसद दानिश अली पर विवादित टिप्पणी मामले में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को आज संसद की विशेषाधिकार हनन समिति के समक्ष पेश होना था। लेकिन रमेश बिधूड़ी ने समिति के समक्ष पेश होने में असमर्थता जाहिर की। इसके लिए उन्होंने पहले से तय कार्यक्रमों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वे पहले से तय कार्यक्रमों में व्यस्त है इसलिए समिति के सामने पेश नहीं हो सकते।
चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं बिधूड़ी
बता दें बिधूड़ी राजस्थान में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। पार्टी ने उनको टोंक जिले की जिम्मेदारी सौंपी हैं। क्योंकि जिस समुदाय से वे ताल्लुक रखते हैं उस गुर्जर समुदाय की टोंक में बहुलता है। टोंक में विधानसभा की 4 सीटें हैं। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होना है। जानकारी के अनुसार संसद के विशेष सत्र के दौरान 21 सितंबर को जब चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर बहस चल रही थी उस दौरान भाजपा सांसद ने बीच में टोका-टोकी करने पर बसपा सांसद दानिश अली को अपशब्द कहे थे। इसके बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रजंन चैधरी, सुप्रिया सुले, टीएमसी की अपरूमा पोद्दार, डीएमके की कनिमोझी समेत कई सदस्यों ने ओम बिड़ला को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विपक्ष की इस मांग के बाद भाजपा सांसद निशिकांद दुबे, और रवि किशन ने भी लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर बताया कि अली भी पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर .चुके हैं। इसके बाद लोकसभा स्पीकर दोनों शिकायतों को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया था।
संबंधित खबरें
'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
21 mins agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
51 mins agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
2 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
3 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
5 hrs agoLIVE: ECI कार्यालय की ओर मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए
6 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines