Ram Mandir Pictures: राम भक्तों की ओर से अयोध्या में राम लला के मंदिर को लेकर किया जा रहा इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। इस बात का अंदाजा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में चल रहे भव्य मंदिर निर्माण कार्य को लेकर जारी हो रही तस्वीरों से लगाया जा सकता है। मंदिर निर्माण को लेकर लगातार सामने आ रहे अपडेट्स के बाद जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से एक बार फिर मंदिर निर्माण से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की गई हैं। मंदिर निर्माण को लेकर सामने आई इन तस्वीरों को देखकर राम भक्तों की ओर से मंदिर निर्माण में लगे कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है।
ट्रस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी की गईं तस्वीरें
सोमवार को मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी हुई तस्वीरों में राम मंदिर के सिंह द्वार, नृत्य मंडप और फर्श को दिखाया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी की गईं तस्वीरों में सिंह द्वार की तस्वीर और नृत्य मंडप की फर्श पर की जा रही नक्काशी की सुंदर तस्वीर शामिल है। इन तस्वीरों को देखकर राम मंदिर की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बीते तीन साल से चल रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के कार्य प्रगति को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोशल मीडिया के जरिए राम भक्तों को मंदिर निर्माण से जुड़े अपडेट्स देता रहता है।
मशीनों के जरिए सजाई जा रही नृत्य मंडप की फर्श
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी हुई तस्वीरों में मंदिर के सिंह द्वार और नृत्य मंडप को दिखाया गया है, जिसे मंदिर निर्माण में लगे कारीगर मशीनों के सहारे नृत्य मंडप की फर्श को सजाने में लगे हुए हैं। नृत्य मंडप की फर्श पर हो रही नक्काशी को देखकर भक्त राम मंदिर की भव्यता को आंकने लगे हैं। आपको बता दें कि आगामी जनवरी 2024 में भगवान श्री राम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इसे लेकर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया बेहद तेज गति से चल रही है।
दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा भूतल का निर्माण कार्य
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के कई चरण हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में रामलला 5 वर्ष के बालक के रूप में होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी का दूसरा चरण ये है कि गर्भगृह पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इसमें रामलला विराजमान होंगे। रामलला के विराजमान होने के बाद मंदिर के आगे का निर्माण कार्य चलता रहेगा। आगे की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा समारोह अगले वर्ष 22 जनवरी को होगी। इसके बाद 15 जनवरी से 24 जनवरी को अनुष्ठान होगा, जिसे लेकर 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंचेंगे।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
4 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
5 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
7 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
8 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
11 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
11 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
12 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines