Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। उद्घाटन समारोह में कई मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इसी कड़ी में बीजेपी ने अपने नेताओं के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है।
‘इनवाइट’ नेता ही जाएंगे अयोध्या
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अयोध्या केवल वही जाएंगे, जिनको निमंत्रण मिलेगा। बाकी सभी नेता/मंत्री/सांसद अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर में मौजूद रहकर पूजा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Bhojpali Baba, जिन्होंने कहा था- Ram Mandir बनने तक नहीं करुंगा शादी, 31 साल बाद पूरा हुआ संकल्प
16 जनवरी से होगी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत
मिली जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत होगी। काशी के दो पुजारी पूजा संपन्न कराएंगे। पूजा 48 दिनों तक चलेगी।
श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी करेगा ट्रस्ट
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी करेगा। ट्रस्ट ने अपील की है कि श्रद्धालु दर्शन करते समय प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करेंगे, ताकि माहौल खराब न हो।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े वो 5 सवाल, जिनके जवाब आप जानना चाहेंगे
करीब चार हजार संतों को भेजा गया आमंत्रण
ट्रस्ट के मुताबिक, 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में करीब चार हजार संतों को आमंत्रित किया गया है। सभी शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, सिख और बौद्ध पंथ के शीर्ष संतों को भी बुलावा भेजा गया है। इसके साथ ही, स्वामी नारायण, आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, किसान और कला जगत के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रण भेजा गया है।
कार सेवकों के परिजनों को भी किया गया आमंत्रित
ट्रस्ट ने बताया कि कारसेवकों के परिजनों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ और लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा संपन्न कराएंगे। इसके बाद 48 दिन की मंडल पूजा होगा, जिसे विश्वप्रसन्न तीर्थ संपन्न कराएंगे।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
19 mins agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
1 hr agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
2 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
4 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines