Rajya Sabha Elections 2024 Date : देश में लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव होना है। इसे लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की कुल 56 सीटें खाली हैं, जिस पर 27 फरवरी को चुनाव होंगे और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे।
चुनाव आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके एक दिन बाद 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी दिन शाम 5 बजे के बाद मतगणना होगी और फिर चुनाव परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Elections 2024: जनसभा के लिए PM मोदी ने आखिर बुलंदशहर को ही क्यों चुना?
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें हैं खाली
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 सीटें खाली हैं। बिहार-महाराष्ट्र में 6-6, पश्चिम बंगाल-एमपी में 5-5, गुजरात-कर्नाटक में 4-4 सीटें हैं, जहां राज्यसभा चुनाव होने हैं। साथ ही राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में 3-3 एवं हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीटों पर मतदान होगा।
राज्यसभा चुनाव में जुटीं सभी राजनीतिक पार्टियां
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव काफी अहम माना जा रहा है, इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियों का फोकस इस वक्त राज्यसभा चुनाव पर भी है। 56 सीटों पर चुनाव होने के बाद संसद के उच्च सदन की पूरी तस्वीर बदल जाएगी।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: 'शॉपिंग के लिए कहा, बंद करा दी दुकानें', राहुल गांधी का BJP पर आरोप
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines