Chief Election Commissioner on electoral bonds: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को इलेक्टोरल बॉन्ड पर खुलकर बात की। हाल ही में इस मसले पर आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्होंने कहा कि कोर्ट में इस केस में चुनाव आयोग भी पक्षकार था। उन्होंने कहा कि हमने अदालत को बताया कि हम केवल चुनावों में पारदर्शिता, सूचना और लोगों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने पर फोकस रहते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का जो भी आदेश है हम उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।
ओडिशा में होने हैं विधानसभा चुनाव
आगे मीडिया में दिए बयान में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 और ओडिशा विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा आगामी इन चुनावों की देशभर में पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने ओडिशा के वोटरों से चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। जानकारी के अनुसार अनुमान है कि अप्रैल और मई के महीने में देशभर में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार है।
कई चरण में होंगे लोकसभा चुनाव
चुनावों में आयोग को ईवीएम मशीन, सिक्योरिटी और अन्य व्यवस्थाएं करनी होती हैं। हर राज्य में लोकसभा सीट, प्रत्याशियों और मतदाताओं के हिसाब से तैयारी की जाती है। बता दें देशभर में कई चरण में लोकसभा के लिए मतदान होंगे। इससे पहले साल 2019 की बात करें तो कुल 7 चरण में मतदान हुए थे। जल्द ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करेगा।
लोकसभा चुनाव में कितना आया था खर्च
जानकारी के अनुसार अभी तक आजाद भारत में कुल 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। पहली बार साल 1951-52 में देश में लोकसभा चुनाव हुए थे, जिस पर करीब 10.5 करोड़ रुपये खर्च आया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 60 हजार करोड़ रुपये का खर्च हुआ था।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
10 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
11 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
12 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
13 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines