Rajiv Gandhi Death Anniversary: देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी को गुजरे 33 साल हो गए। राजीव गांधी देश की छठे पीएम थे, जिनकी मौत समूचे देश के लिए गहरा सदमा थी। 1991 में बॉम्ब ब्लास्ट के दौरान राजीव गांधी की मौत की खबर ने देश को दहला कर रख दिया था। आलम ये था कि उस दौरान कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी थी मगर उसके मुखिया ने ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।
भावुक हुए राहुल गांधी
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तो राहुल गांधी ने भी पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है। राहुल गांधी ने लिखा कि पापा आपके सपने मेरे सपने हैं और आपकी उम्मीदें मेरी जिम्मेदारियां। आपकी यादें आज और हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी।
पायलट बनकर दुनिया भर में उड़ान भरने वाले राजीव गांधी ने कभी सियासी गलियारों में दिलचस्पी नहीं दिखाई। मगर संजय गांधी के प्लेन क्रैश के बाद राजीव गांधी ने मां इंदिरा गांधी को संभाला और हमेशा के लिए देश में बस गए। 1984 में जब इंदिरा गांधी को गोली लगी तो राजीव गांधी ने देश को संभाला और उन्होंने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में कई बड़े बदलाव किए।
खत्म हुआ विरासत टैक्स
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स का जिक्र किया था। बता दें कि 40 साल पहले तक भारत में विरासत टैक्स लगाया जाता था। आजादी के बाद देश में संपत्ति शुल्क अधिनियम 1953 लागू हुआ, जिसके अंतर्गत 20 लाख से अधिक संपत्ति पर 85 प्रतिशत विरासत टैक्स लगता था। मगर राजीव गांधी की सरकार में वित्त मंत्री वीपी सिंह ने 1985 में विरासत टैक्स खत्म कर दिया।
अर्थव्यवस्था को दी धार
आमतौर पर देश में LPG रिफॉर्म 1992 में मनमोहन सिंह लेकर आए थे। मगर इसकी नींव राजीव गांधी ने काफी पहले रख दी थी। देश की अर्थव्यवस्था को धार देने के लिए राजीव गांधी ने पहले लाइसेंस राज का खात्मा किया और फिर कॉर्पोरेट कंपनियों को सब्सिडी मुहैया करवाई, जिससे कंपनियों का उत्पादन बढ़े और देश के लोग ‘मेड इन इंडिया’ चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
नई शिक्षा नीति लागू
राजीव गांधी सरकार ने 1986 में नई शिक्षा नीति लागू की थी, जिसके तहत देश की कई जगहों जवाहर नवोदय विद्यालय बने। साथ ही साइंस और तकनीकि का भी तेजी से विकास हुआ। देश में कम्प्यूटर के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का भी श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है।
कई राज्यों में बहाल हुई शांति
राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान नॉर्थ ईस्ट भारत के कई राज्यों में शांति बहाल की। मणिपुर में हुए शांति समझौते ले लेकर मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में राजीव गांधी का अहम योगदान रहा है। इसके अलावा राजीव गांधी ने चीन और श्रीलंका के साथ भी संबंधों को बेहतर बनाया था।
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह हैं, जनता से इतना डर क्यों...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले अभिजीत दीपके
8 mins ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
58 mins agoLIVE: CJP प्रदर्शन के लिए मुंबई से निकले अभिजीत दीपके, दिल्ली बनी छावनी
1 hr agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
9 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
10 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
11 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines