Raja Raghuvanshi Case Latest Update: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब शिलांग पुलिस का दावा है कि राजा रघुवंशी के कत्ल की साजिश केवल लव ट्रायंगल तक सीमित नहीं है। शिलांग पुलिस इस मामले में नए एंगल की जांच में जुट गई है। मेघालय DGP इदाशिशा नोंग्रांग ने कहा कि राजा के कत्ल के हर संभावित पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। राजा हत्याकांड को सुलझाने की कोशिश जारी है।
सोनम राज कुशवाहा के नार्को की जरूरत नहीं
शिलांग पुलिस ने कहना है कि सोनम समेत सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि सोनम राज कुशवाहा के नार्को की जरूरत नहीं है। राजा के परिवार की ओर से आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की गई थी। पुलिस के अनुसार substantial evidence मौजूद है। आरोपी पूछताछ में कॉपरेट कर रहे हैं।
सोनम के पेरेंट्स से भी पूछताछ करे पुलिस
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि मुझे लगता है कि मामले की मुख्यारोपी सोनम रघुवंशी के माता-पिता से भी पुलिस को पूछताछ करनी चाहिए, ताकि वो बातें भी सामने आ सकें, जो अभी तक छिपी हुई है। सोनम के कबूलनामे के बाद यह लोग भी शक के घेरे में हैं।
शिलांग पुलिस की अब तक की जांच में क्या खुलासे
राजा रघुवंशी हत्याकांड के संबंध में शिलांग पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश शादी से पहले ही इंदौर में रची गई थी। सोनम ने ही अपने पति की हत्या में प्रेमी राज कुशवाह और उसके तीन दोस्तों का सहयोग लिया था। सोनम के पिता की प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करने वाले राज को ही इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। पुलिस को 42 सीसीटीवी फुटेज मिले, जिनमें सोनम और राजा को शिलांग के एक होटल के बाहर और अन्य स्थानों पर देखा गया। नोंग्रीआट में डबल-डेकर लिविंग रूट ब्रिज के पास पर्यटक देव सिंह की ओर से 23 मई को बनाए वीडियो को उनका आखिरी वीडियो माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
12 mins agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
34 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
10 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
12 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines