MNS On Ind-Pak Match: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता को गुजरात में होने वाले भारत-पाक मैच क्रिकेट मैच पर आपत्ति जताई है। मनसे के नेता संदीप देशपांडे ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन्होंने हमारे सैनिकों पर हमला किया और उन्हें मार डाला और हमारे अधिकारियों के लिए जाल बिछाया… क्या हमें ऐसे देश के साथ खेलना चाहिए?
संदीप देशपांडे ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमलों का मुद्दा उठाया, जिसका खामियाजा भारत को हाल के दिनों में भुगतना पड़ा। मनसे नेता ने कहा कि याद रखें कि सभी हमलों (आतंकवाद) के पीछे पाकिस्तान रहा है। क्या हमें ऐसे राष्ट्र का स्वागत करना चाहिए? यह राजनीति के बारे में नहीं है, बल्कि राष्ट्र के बारे में है।
पाकिस्तानी अपने देश के झंडे लेकर आते हैं: देशपांडे
मनसे नेता ने कहा कि जब भारत-पाकिस्तान के मैच होते हैं, तो उनके लोग (पाकिस्तानी नागरिक) अपने देश के झंडे लेकर आते हैं और स्टेडियम में लहराते हैं। क्या हमें यह सहन करना चाहिए? इसकी चर्चा पूरे देश में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश को इस मामले पर चर्चा करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि उनके सवाल सरकार और विपक्ष दोनों के लिए थे।
हालांकि, नेता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने जो कहा वह उनकी भावनाएं थीं और पार्टी का रुख उसके प्रमुख राज ठाकरे की ओर से शेयर किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान के संबंध में मनसे ने केवल क्रिकेट पर ही आपत्ति नहीं जताई है। पिछले साल दिसंबर में पार्टी ने सिनेमा हॉल मालिकों को पाकिस्तानी फिल्म “द लीजेंड ऑफ मौला जट” की स्क्रीनिंग के खिलाफ चेतावनी दी थी, जो महाराष्ट्र में रिलीज होने वाली थी।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
7 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
8 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines