हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्रेन के अंदर देख चौंके यात्री, छठ पूजा की तैयारियों पर कही बड़ी बात

Railways Minister Ashwini Vaishnaw in Train: रेल मंत्री एक ट्रेन के अंदर भी गए। उन्होंने यात्रा कर रहे लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन
Railways Minister Ashwini Vaishnaw Reaches New Delhi Railway Station interacts with passengers

Railways Minister Ashwini Vaishnaw in Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अचानक ट्रेन के अंदर देख यात्री चौंक गए। गुरुवार को रेल मंत्री छठ पूजा की तैयारियों को देखने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान वह एक ट्रेन के अंदर भी गए। उन्होंने यात्रा कर रहे लोगों से बातचीत की।

बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “त्योहारों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सारी योजना महीनों पहले बनाई गई थी। पुलिस और डॉक्टरों की तैनाती ठीक से की गई है। मैंने यात्रियों से बातचीत की है और वे व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं।” रेल मंत्री ने ये भी कहा कि पिछले साल की तुलना में लगभग 3 गुना अधिक ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

यूपी बिहार जाने वाले कई ट्रेनों में आग लगने की घटना भी सामने आई है। इस बारे में रेल मंत्री ने कहा कि कई पैसेंजर्स के पास में पटाखे थे। जबकि इटावा की घटना के बारे में पता चला कि शायद डस्टबिन में सिगरेट फेंकने से आग लग गई थी। मैं यात्रियों से ये अपील करूंगा कि कोई भी ऐसी चीज न करें जिससे ट्रेन या अन्य यात्रियों को नुकसान हो।

विज्ञापन

बता दें कि इटावा में नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस का कोच पूरी तरह से जल गया था। इसके बाद 16 ट्रेनें रोक दी गईं। वहीं कई जगह पर छठ पूजा के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ चल रही है। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे ने छठ पूजा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन इसके बावजूद भारी भीड़ के चलते अवस्थाएं हो रही हैं। यात्रियों को एक एक सीट के लिए जद्दोजहद करते देखा जा सकता है। छठ पूजा का त्यौहार 17 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक चलेगा।

ये भी पढ़ें: यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दे, सभी को मिलेगी कन्फर्म टिकट, रेलवे ने दी गुडन्यूज- कब मिलेगा तोहफा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola