Indian Railway Special Trains: दिवाली और छठ को लेकर रेल मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर में त्योहार के दौरान 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। इसी के साथ कन्फर्म टिकट देने का भी निर्णय लिया है। बिहार में एनडीए नेताओं ने छठ और दिवाली के दौरान रेलवे की व्यवस्थाओं को लेकर अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने बिहार में एनडीए के नेताओं के साथ मीटिंग के बाद ये ऐलान किया। अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में कहा- यह निर्णय लिया गया कि दीपावली और छठ त्योहारों के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
मिलेंगे कन्फर्म टिकट
रेल मंत्री ने आगे कहा- यात्रियों को दो बड़े त्योहारों पर किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसलिए ये फैसला लिया गया है। जो लोग 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करेंगे और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी करेंगे, उन्हें कन्फर्म टिकट दिए जाएंगे। इसी के साथ एक और बड़ा निर्णय लिया गया है। वापसी की यात्रा पर 20% की छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: देश में दौड़ रही हैं 144 वंदे भारत एक्सप्रेस, आज 3 नई ट्रेनों को PM ने दिखाई हरी झंडी
4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला
रेल मंत्री ने कहा- यह प्रयोग इस त्योहारी सीजन के दौरान किया जा रहा है। इसी के साथ गया से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। पूर्णिया से पटना के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन की क्या है खासियत? जानें स्पीड, रूट और सुविधाओं के बारे में सबकुछ
भगवान बुद्ध के विशेष स्थानों को कवर करेगी नई सर्किट ट्रेन
रेल मंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध के विशेष स्थानों को कवर करती हुई एक नई सर्किट ट्रेन शुरू करने का निर्णय भी लिया गया है। इसमें मिडिल क्लास की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। इसका रूट वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गयाजी, कोडरमा आदि स्थानों को कवर करेगी। इसके साथ ही बक्सर से लखीसराय को फोरलाइन किया जाएगा। पटना के चारों ओर रिंग रेलवे की व्यवस्था की जाएगी। पटना से अयोध्या से नई गाड़ी चलाने की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
7 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines