Railway Housekeeping Staff Viral Video: भारतीय रेलवे के एक हाउसकीपिंग स्टाफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में हाउसकीपिंग स्टाफ चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर कचरा फेंकता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे की ओर से बयान जारी किया गया है। कहा गया है कि हाउसकीपिंग स्टाफ के खिलाफ निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं हैं। कुछ ने स्वच्छ भारत अभियान की सफलता को लेकर सवाल उठाया और कहा कि ऐसे स्वच्छ भारत अभियान कभी पूरा नहीं होगा। वहीं, कुछ यूजर्स ने रेलवे के कचरे के निपटान की चिंताओं को उजागर किया।
वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में हाउसकीपिंग स्टाफ ट्रेन में कचरा जुटाता दिख रहा है। फिर चलती ट्रेन का दरवाजा खोलकर कचरे को ट्रैक पर फेंकता दिख रहा है। इस दौरान मौजूद शख्स ने इस पूरी घटना को मोबाइल में कैप्चर कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
वीडियो पोस्ट करने वाले सौरभ नाम के यूजर ने रेल मंत्रालय से सवाल किया कि स्वच्छ भारत अभियान… भारतीय रेलवे! इंडियन रेलवे की करीब 99 फीसदी ट्रेनों से ये दृश्य आम है। हालांकि मुझे प्रोटोकॉल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन ये सिस्टम की विफलता है। हजारों टन कचरा रोजाना पटरियों पर फेंक दिया जाता है, इसके लिए किसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए?
वीडियो के जवाब में, मध्य रेलवे ने इस स्थिति को सुधारने के लिए कार्रवाई करने का वादा किया। रेलवे की ओर से लिखा गया कि कृपया ट्रेन नंबर और घटना की तारीख बताएं। कार्रवाई शुरू करेंगे। बता दें कि भारतीय ट्रेनों में घटिया खाना, गंदे शौचालय और अप्रत्याशित समय-सारणी के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर यात्रियों की शिकायतें आती रहती हैं।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
5 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
6 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
8 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
8 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
9 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
10 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
10 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines