Railway employees dearness allowance increased : दिवाली के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार की ओर से कोई न कोई तोहफा जरूर मिलता है, जिससे उनके त्योहार की रंगत फीकी पड़ने के बजाए गहरी हो जाती। ऐसा ही कुछ इस दिवाली भी हुआ, जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों में खुशी की लहर दिख ऱही है। आपको बता दें कि दशहरे के एक दिन पहले यानी कि सोमवार को रेलवे बोर्ड ने दीपावली के मौके पर अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है, जिसमें रेलवे बोर्ड ने महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है।
मूल वेतन से 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हुआ DA
रेलवे बोर्ड की ओर से महंगाई भत्ते को लेकर हुए इस ऐलान के बाद अब रेलकर्मियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर मूल वेतन का 46 प्रतिशत हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने अपने ऐलान में ये भी कहा है कि डीए में हुई ये वृद्धि 1 जुलाई 2023 से प्रभावित रूप से लागू होगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एरियर के साथ अगले आने वाले वेतन के साथ मिलेगा। आपको बताते चलें कि रेलवे बोर्ड की ओर से 23 अक्टूबर 2023 को ऑल इंडिया रेलवेज एंड प्रोडक्शन यूनिट्स के महाप्रबंधकों के साथ मुख्य प्रशासनिक अफसरों को इस बारे में पत्र लिखा गया है।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने फैसले पर जताई खुशी
सोमवार को रेलवे बोर्ड की ओर से ऑल इंडिया रेलवेज एंड प्रोडक्शन यूनिट्स के महाप्रबंधकों के साथ मुख्य प्रशासनिक अफसरों को भेजे गए पत्र में कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष को यह फैसला लेते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रेल कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता मूल वेतन के 42 परसेंट की मौजूदा दर से बढ़ाकर 46 परसेंट कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का महंगाई भत्ता यानी DA चार फीसदी बढ़ाने की घोषणा के ठीक पांच दिन बाद ही रेलवे बोर्ड ने रेलवे कर्मचारियों के लिए ये घोषणा की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से अपने केंद्रीय कर्मचारियों को तकरीबन 15 सौ करोड़ रुपये बतौर बोनस देने की भी घोषणा की गई है।
रेलवे कर्मचारी संगठनों ने फैसले का किया स्वागत
रेलवे बोर्ड के इस फैसले का रेलवे कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। उन्होंने दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों के लिए की गई इस घोषणा पर खुशी जाहिर की है। इस मुद्दे पर ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि महंगाई भत्ता रेलवे कर्मचारियों का अधिकार है, जो कि इस जुलाई से मिलना था। लेकिन फिर भी हम दीपावली से पहले रेलवे बोर्ड की ओर से की गई भुगतान की घोषणा के फैसले का स्वागत करते हैं।
संबंधित खबरें
नेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
10 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
20 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines