Rahul Gandhi Manipur Visit: मणिपुर में 3 मई को जातीय हिंसा भड़क उठी थी। अभी तक हिंसा शांत नहीं हुई है। अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 29 जून को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे। वे मणिपुर में दो दिन रहेंगे। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी इंफाल और चुराचांदपुर में लोगों के साथ बातचीत करेंगे।
वेणुगोपाल ने कहा कि मणिपुर लगभग दो महीने से जल रहा है। यह एक मानवीय त्रासदी है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्यार की ताकत बनें न कि नफरत की।
अब तक 40 हजार से ज्यादा हुए बेघर
दरअसल, तीन मई को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ निकाला गया था। इस दौरान भड़की हिंसा ने बाद में उग्र रूप ले लिया। अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 35 सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। 40 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। वे मजबूर होकर पलायन कर गए हैं।
मैतेई और कुकी के बीच संघर्ष
मैतेई समुदाय राज्य की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत है और इंफाल घाटी में रहता है। दूसरी ओर, नागा और कुकी जैसे आदिवासी आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में रहते हैं।
गृह मंत्री ने की थी सर्वदलीय बैठक
पिछले हफ्ते नई दिल्ली में मणिपुर की स्थिति पर हुई सर्वदलीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। इस दौरान विपक्ष ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने की मांग की।
खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
मणिपुर में हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। खड़गे ने ट्वीट किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का कोई भी प्रचार मणिपुर की स्थिति से निपटने में अपनी घोर विफलता को छुपा नहीं सकता है।
खड़गे ने कहा कि अगर मोदीजी वास्तव में मणिपुर के बारे में चिंतित हैं, तो सबसे पहले उन्हें अपने मुख्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Naxal killed in Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने नक्सली को किया ढेर
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
27 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
39 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
6 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines