Rahul Gandhi UK Remarks: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस सांसद की नफरत अब देश के प्रति द्वेष में बदल गई है।
स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास रहा है भारत को गुलाम बनाने का। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने ये खेद व्यक्त किया कि…क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती?
स्मृति बोलीं- राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया
स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया। राहुल गांधी ने SC और EC जैसी संस्थाओं का अपमान किया। क्या भारत को अपमानित करना लोकतंत्र है? क्या सदन के अध्यक्ष का अपमान लोकतंत्र है? भारत राहुल गांधी से माफी की मांग करता है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं, आपने विदेश में कहा कि आपको देश के किसी भी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। अगर ऐसा है तो 2016 में जब दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का नारा लगा तो आपने उसका समर्थन किया, वो क्या था?
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से पूछा- आपका कौन सा बयान झूठा था?
स्मृति ईरानी ने कहा कि ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, लेकिन जम्मू में इन सज्जन (राहुल गांधी) ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, ‘ऑल इज वेल इन इंडिया’ कहा था। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि कौन सा झूठ था, मिस्टर गांधी? भारत में आपका बयान, या विदेश में आपका बयान?
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत का प्रत्येक नागरिक भारतीय संसद से क्षमा याचना की मांग करता है, जो केवल सांसदों का समामेलन नहीं है, बल्कि भारतीय जनता की सामूहिक आवाज है, और भारतीय जनता की इच्छा का संवैधानिक प्रतिबिंब है। यह शर्मनाक है कि राहुल गांधी संसद में आने और भारत के खिलाफ अपने अलोकतांत्रिक बयान के लिए माफी मांगने के बजाय आज संसद से अनुपस्थित रहना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines