Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्रीमद्भगवत गीता की चर्चा की। भगवद गीता का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “गीता में कहा गया है कि ‘कर्म करो, परिणाम की चिंता मत करो’। जब अर्जुन मछली की आंख पर निशाना लगा रहे थे, तो उन्होंने ये नहीं कहा कि वे आगे क्या करेंगे।
राहुल बोले- हिंदी बेल्ट में सरकार बनाएगी कांग्रेस
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण की तुलना में उत्तरी राज्यों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उत्तरी बेल्ट में सरकार बनाएगी। कुरुक्षेत्र के पास मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा को हर जगह जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।” उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भय, नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “कुछ लोगों ने कहा कि हमें भाजपा शासित राज्यों और हिंदी क्षेत्र में यात्रा को लोगों से प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी, लेकिन इसके विपरीत हमें इन राज्यों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसमें सुधार हो रहा है।” यात्रा के आलोचकों पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा, लोगों ने कहा कि जो प्रतिक्रिया हमें केरल में मिली, वह हमें कर्नाटक में नहीं मिलेगी, जो भाजपा शासित राज्य है। लेकिन हमें वहां और भी बेहतर प्रतिक्रिया मिली।
और पढ़िए –Ajmer News : बोगी में आग से स्टेशन पर अफरा तफरी, टला बड़ा हादसा
बोले- जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, प्रतिक्रिया में सुधार हो रहा है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “तब कहा गया था कि जब यात्रा हिंदी पट्टी से गुजरेगी तो हमें अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी, लेकिन मध्य प्रदेश में प्रतिक्रिया में और भी सुधार हुआ। जब हम हरियाणा पहुंचे तो कहा गया कि यह भाजपा शासित राज्य है, लेकिन यहां भी प्रतिक्रिया जबरदस्त थी। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, प्रतिक्रिया में सुधार हो रहा है।’
उन्होंने कहा, “हमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा में दक्षिण की तुलना में वास्तव में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हम यहां सरकार बनाएंगे जो किसानों और गरीब लोगों का समर्थन करेगी।” उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी भाजपा के दिमाग में हैं। यह मेरे दिमाग में नहीं है। मुझे अपनी छवि की परवाह नहीं है।”
‘किसानों पर हमला किया जा रहा है’
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वायनाड के सांसद ने कहा, “देश के लोगों को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है और नफरत फैलाई जा रही है। क्या कांग्रेस ने कभी ऐसा किया?” उन्होंने कहा, “देश में ईंधन की कीमतों, निर्यात नीति, बीमा और उर्वरकों की कीमतों के माध्यम से किसानों पर हर तरफ से हमला किया जा रहा है।”
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने शनिवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी को शंभू सीमा के रास्ते पंजाब में प्रवेश करेगी और फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होगी। गांधी 11 जनवरी को गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines