कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने इस आरोप को दोहराया है कि बीजेपी देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर रही है. राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला करार दिया है. जर्मनी के बर्लिन स्थित में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों का हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है, जिससे ये नजर आता है कि भारत के व्यापारी विपक्षी दलों के बजाय बीजेपी को आर्थिक मदद दे रहे हैं.
राहुल गांधी ने जांच एजेंसियों को घेरा
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की खुफिया एजेंसियां, ईडी और सीबाआई हथियारबंद हो गई हैं. उन्होंने कहा ईडी और सीबीआई के पास बीजेपी के खिलाफ एक भी मामला नहीं है और ज्यादातर राजनीतिक मामले उनके विरोधियों के खिलाफ हैं. राहुल ने कहा कि अगर कोई व्यवसायी कांग्रेस का समर्थन करने की कोशिश करता है तो उसे मौत के घाट उतार दिया जाता है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी भारत के संस्थागत ढांचे का इस्तेमाल राजनीतिक दौलत बढ़ाने के लिए कर रही है.
ये भी पढ़ें: ‘गांधी परिवार के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहा केंद्र’, राजीव शुक्ला बोले-मनरेगा में हुए बदलाव ग्रामीण गरीबों के खिलाफ
‘संस्थाओं पर कब्जे को रोकना जरूरी’
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस संस्थाओं पर हो रहे कब्जे को रोकने के लिए एक प्लान तैयार करेगी. उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हो रहे हमले का मुकाबला करने के तरीके खोजने होंगे. राहुल ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई बीजेपी से नहीं बल्कि संस्थाओं पर हो रहे कब्जे को लेकर है. उन्होंने बीजेपी पर संविधान और समानता के विचार को खत्म करने का प्रस्ताव रखने का भी आरोप लगाया.
RSS की विचारधारा पर उठाए सवाल
बातचीत के दौरान जब राहुल गांधी से ये पूछा गया कि इंडिया गठबंधन की पार्टियां कुछ चुनावों में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ती नजर आती है तो उन्होंने कहा कि उनका एलायंस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ एकजुट है, जबकि आपस में रणनीतिक मुकाबला भी चलता रहता है. राहुल ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां आरएसएस की मूल विचारधारा से सहमत नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष संसद में एकजुट है और सभी मिलकर उन कानूनों पर बीजेपी का विरोध करेंगे जिनसे गठबंधन असहमत हैं. राहुल ने कहा कि ये चुनाव से कहीं ज्यादा गहरा संघर्ष है, बीजेपी संविधान और राज्यों, भाषाओं और धर्मों के बीच समानता को खत्म करने का प्रस्ताव रख रही है..
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के सवाल पर सरकार का जवाब: अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत का निर्यात स्थिर, राहत उपाय जारी
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
1 hr agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
2 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
2 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
4 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
4 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
6 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
7 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
8 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
10 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines