Ragging in Coimbatore College: कोयंबटूर में PSG कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग छात्र की रैंगिंग के बाद बवाल मच गया। पुलिस ने जूनियर के साथ कथित तौर पर रैगिंग और मारपीट के आरोप में 7 छात्रों को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष का छात्र है। बताया जा रहा है कि सीनियर्स ने उसके साथ मारपीट की, इस दौरान उन्होंने जबरन उसका सिर भी मुंडवा दिया।
पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इंजीनियरिंग सेकंड ईयर के छात्र को सीनियर्स परेशान कर रहे थे। उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। सीनियर्स पर आरोप है कि छात्र ने शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सीनियर भड़क गए। सोमवार को वे उसे एक कमरे में ले गए, जहां उसके साथ घंटों तक मारपीट की गई। पुलिस ने कहा- सीनियर्स ने जूनियर छात्र को बेल्ट से मारा और उसके शरीर पर खरोंचें आ गईं। बताया जा रहा है कि सीनियर्स ने ये घटना फोन में भी रिकॉर्ड की।
छात्र जब हॉस्टल में अपने कमरे में गया तो उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। इसके बाद वे कोयंबटूर पहुंचे और घटना के बारे में कॉलेज प्रशासन से शिकायत की। उन्होंने सात आरोपी छात्रों के खिलाफ ई2 पिलामेडु पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंगलवार 7 नवंबर की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी छात्रों पर धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियार या साधनों के उपयोग से स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 342 (गलत कारावास के लिए सजा), 143 (गैरकानूनी सभा), 355 (हमला करना या आपराधिक बल का उपयोग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। छात्रों पर इसके साथ ही धारा 506 (i) (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और तमिलनाडु रैगिंग निषेध अधिनियम 1997 की धारा 4 के तहत भी केस दर्ज किया है। इसमें दो साल की कैद और 10,000 रुपये तक का जुर्माना शामिल है। कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में किसी भी कानूनी कार्रवाई में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
11 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
39 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines