Radhika Kheda Left Congress: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं। पार्टी के युवा नेता लगातार पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज राधिका खेड़ा का नाम भी जुड़ गया। राधिका खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं। इसके साथ ही अपने पद से इस्तीफा भी दे रही हूं। हां मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं और अब मैं वही कर रही हूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं अपने लिए और देशवासियों के न्याय के लिए निरंतर लड़ती रहूंगी।
राधिका ने अपने इस्तीफे में लिखा कि आदिकाल से ये स्थापित सत्य है कि धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है। वर्तमान में कुछ लोग प्रभु श्री राम का साथ देने वालों के साथ ऐसा ही कर रहे हैं। हर हिंदू के लिए प्रभु श्री राम की जन्मस्थली बहुत मायने रखती है। रामलल्ला के दर्शन मात्र से हर हिंदू अपना जीवन सफल मानता है। मैंने जिस पार्टी को 22 साल से ज्यादा दिए, जहां एनएसयूआई से मीडिया विभाग का हर काम पूरी ईमानदारी के साथ किया, आज वहां भी मुझे तीव्र विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
राधिका ने कहा कि मेरे इस पुनीत काम विरोध इस कदर हुआ कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय ने मुझे न्याय देने से इंकार कर दिया। मैंने हमेशा दूसरों के न्याय के लिए मंच से लड़ाई लड़ी है। किंतु स्वयं के न्याय की बात आई तो मैंने स्वयं को हारा हुआ पाया। बार-बार पार्टी के शीर्ष नेताओं को अवगत कराने के बाद भी मुझे न्याय नहीं मिला है। ऐसे में मैं आज यह कदम उठा रही हूं।
जानें कौन हैं राधिका खेड़ा
राधिका खेड़ा मुलतः गुजरात की रहने वाली है। उन्होंने आईआईटी अहमदाबाद से बीटेक तक की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह कांग्रेस की प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ में पार्टी का मीडिया का काम संभाल रही थी। उन्होंने दिल्ली की जनकपुरी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ेंः कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बृजभूषण सिंह के बेटे करण? चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा
ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024 में उतरते ही ‘दुश्मन’ बने एक ही क्लास में पढ़ने वाले 4 दोस्त
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines