Russia President India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय राजकीय दौरे पर 4-5 दिसंबर को भारत में होंगे. प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर वे 23वें भारत-रूस एनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं. अपने 2 दिवसीय दौरे पर वे शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी एक अलग बैठक प्रस्तावित है. इस VVIP दौरे के बीच क्या आप जानन चाहेंगे कि जब कोई राष्ट्राध्यक्ष भारत आता है तो उसकी मेहमाननवाजी कैसी होती है? आइए जानते हैं…
4 प्रकार के दौरे पर आते हैं विदेशी मेहमान
बता दें कि किसी भी देश की सरकार का भारत में 4 प्रकार का दौरा होता है. राजकीय दौरा, जिसमें देश के राष्ट्राध्यक्ष जैसे राष्ट्रपति, राजा या रानी आते हैं. आधिकारिक दौरा, जिस पर प्रधानमंत्री या चांसलर आते हैं. कार्यकारी दौरा, जिस पर कोई मंत्री या हाई लेवल के अधिकारी आते हैं. इनके अलावा किसी भी देश के किसी भी राज्य के प्रमुख निजी दौरा कर सकते हैं.
राजकीय और आधिकारिक दौरा होता खास
बता दें कि किसी भी देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजा या रानी राजकीय या आधिकारिक दौरे पर आते हैं तो उनके लिए कई तरह के प्रोटोकॉल होते हैं और उन्हें खास सुविधाएं मिलती हैं, जबकि कार्यकारी दौरे पर कोई सुविधा नहीं मिलती और न ही कोई प्रोटोकॉल फॉलो किया जाता है, वहीं निजी दौरे पर खुद का खर्च और खुद की सिक्योरिटी होती है. प्रोटोकॉल और सुविधाएं भारत सरकार द्वारा निर्धारित की जाती हैं, जिन्हें विदेश मंत्रालय (MEA), राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्रालय मिलकर लागू करते हैं.
राजकीय दौरे पर मिलती हैं ये सभी सुविधाएं
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मेजबानी करते हैं. राष्ट्रपति भवन, हैदराबाद हाउस या ताज पैलेस में ठहराया जाता है. 19 या 21 तोपों की सलामी दी जाती हैं. गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया जाता है और राजघाट पर ले जाकर श्रद्धांजलि दिलाई जाती है. राष्ट्रपति द्वारा राजभोज और प्रधानमंत्री द्वारा लंच या डिनर आयोजित किया जाता है. भारत के दोनों प्राइवेट जेट India-01, India-02 सेवा में हाजिर रहते हैं.
अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, सऊदी अरब आदि कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्षों को SPG कमांडो की सिक्योरिटी मिलती है. अन्य की सुरक्षा NSG ब्लैक कैट, दिल्ली पुलिस या संबंधित राज्य की पुलिस करती है. देश में कहीं सफर करने के लिए BMW 7- सीरीज की बुलेटप्रूफ कार या मर्सिडीज मेबैक S650 गाड़ी दी जाती है और काफिले में 30 से 50 गाड़ियां होती हैं. अगर किसी राज्य के दौरे पर मेहमान जाना चाहते हैं तो पूरा खर्च सरकार उठाती है और प्रोटोकॉल-सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार की होती है. संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री या राज्यपाल स्वगात करते हैं.
2023 से 2025 के बीच ये आ चुके हें भारत
फ्रांस के प्रधानमंत्री मैक्रों, भूटान नरेश, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति और सिंगापुर के प्रधानमंत्री राजकीय दौरे पर भारत आ चुके हैं, जो राष्ट्रपति भवन में ठहरे थे. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जापान के प्रधानमंत्री, जर्मनी की चांसलर और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री आधिकारिक दौरे पर भारत आ चुके हैं, जो हैदाराबाद हाउस में ठहरे थे. अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री के अलावा सऊदी अरब के क्राउस प्रिंस भारत के आधिकारिक और कार्यकारी दौरे पर आए थे, जिन्हें ITC मौर्या होटल में ठहराया गया था.
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines