Putin Modi Bilateral Talk: दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमेशा से कहते आए हैं कि राष्ट्रपति पुतिन की वर्तमान भारत यात्रा ऐतिहासिक है. भारत हमेशा रूस के साथ यूक्रेन संकट पर बात करता आया है. युद्ध को रोकने का प्रयास करने की सलाह देता आया है.
भारत तटस्थ नहीं रह सकता. भारत शांति का पक्षधर है और शांति के हर प्रयास का समर्थक है. सभी को मिलकर विश्व शांति स्थापित करने के रास्ते तलाशने चाहिए. विश्व को जल्दी ही चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. विश्व जल्दी ही शांति की दिशा में फिर से कदम बढ़ाएगा. इसके लिए भारत प्रयास करता आया है और अपने मित्र देशों से भी प्रयास करने को कहता है.
25 साल के संबंधों पर जताई खुशी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की भारत-रूस की शिखर वार्ता परिणामों के साथ जारी है. राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा बहुत ऐतिहासिक है. साल 2001 में कार्यभार संभालने और पहली बार भारत आने के बाद से आज तक 25 वर्ष हो गए हैं. पहली यात्रा में रणनीतिक साझेदारी की एक मजबूत नींव रखी गई थी. बहुत खुशी हो रही है कि व्यक्तिगत संबंधों ने भी 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं.
उन्होंने कहा कि संबंधों को मजबूत बनाने में राष्ट्रपति पुतिन जो भूमिका निभाई, वह एक शानदार उदाहरण है कि एक दूरदर्शी नेता कैसे शुरुआत करता है और संबंधों को कहां तक ले जा सकता है? द्विपक्षीय वार्ता में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे.
वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत आमंत्रित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. अमेरिका के साथ मिलकर संभावित शांतिपूर्ण समझौते पर विचार कर रहे हैं. समाधान खोजने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद. रूस भी शांति का पक्षधर है और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयास करता आया है. भारत से संबंधों को विकसित करने के लिए बहुत काम किया है.
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
2 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
3 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
3 hrs agoLIVE: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
3 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
10 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
11 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
13 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines