Pulwama Anniversary: 14 फरवरी 2019 में CRPF जवानों के काफिले पर हमले के 19 आरोपियों में से 8 को मार गिराया गया है जबकि 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) कश्मीर जोन विजय कुमार ने मंगलवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमले के चार आतंकी फिलहाल जिंदा हैं जिनमें तीन पाकिस्तानी हैं।
एडीजीपी विजय कुमार ने हमले में शहीद हुए CRPF जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सुरक्षा बल जैश-ए-मोहम्मद के पीछे हैं और उनके लगभग सभी शीर्ष कमांडरों को बेअसर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जैश के पास केवल 7-8 स्थानीय और 5-6 सक्रिय पाकिस्तानी हैं, जिनमें मोसा सोलेमानी (वांटेड आतंकवादी) भी शामिल है।”
आतंकी मॉड्यूल का लगातार पुलिस कर रही भंडाफोड़
एडीजीपी विजय कुमार ने कहा कि पुलिस न केवल आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर रही है, बल्कि आतंकवाद और आतंकी फंडिंग पर भी नकेल कस रही है। उन्होंने कहा, “हम 41 लाख रुपये वसूलने में सफल रहे हैं और हाल ही में बारामूला में 26 लाख रुपये बरामद हुए हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल OGW (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) के खिलाफ दर्ज मामलों को तेजी से निपटाया जा रहा है। ऐसे मामलों की संख्या पिछले साल अक्टूबर में 1,600 थी जो घटकर वर्तमान में 950 हो गई है और अब तक 13 लोगों को सजा भी हो चुकी है।”
विजय कुमार बोले- वर्तमान में 37 स्थानीय आतंकी एक्टिव
विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान में कुल 37 स्थानीय आतंकवादी एक्टिव हैं और उनमें से केवल दो (फारूक नल्ली और रियाज छत्री) पुराने हैं जबकि बाकी हाल ही में शामिल हुए हैं। बता दें कि 14 फरवरी 2019 को एक आत्मघाती हमले में आतंकियों ने CRPF के 40 जवानों की हत्या कर दी थी। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
51 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines